<
Categories: खेल

IND vs NZ 2nd T20I: क्या रायपुर में कीवी टीम करेगी पलटवार या टीम इंडिया मारेगी बाजी? ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रायपुर में आज टीम इंडिया और कीवी टीम के बीच महामुकाबला! क्या रायपुर की पिच पर स्पिनर्स पलटेंगे बाजी? मैच से पहले जान लें पिच का हाल और प्लेइंग-11.

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीत लिया है और कप्तान सूर्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले में प्लेइंग XI से बाहर रखा गया है. उनकी जगह कुलदीप यादव और हर्षित राणा की एंट्री हुई है.

भारत अभी सीरीज़ में 1-0 से आगे है, उसने पहला T20 मैच 41 रनों से जीता था. टीम इंडिया अपनी लय बनाए रखना चाहेगी, जबकि न्यूज़ीलैंड सीरीज़ में वापसी करने की कोशिश करेगा. यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए बहुत ज़रूरी है, खासकर 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए.

भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउल्केस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

कैसा है रायपुर का पिच?

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच से उम्मीद है कि शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को बाउंस और पेस मिलेगी. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो जाएगी, और स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं. इस स्टेडियम में सिर्फ़ एक T20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो नवंबर 2023 में हुआ था. पिछले महीने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां खेले गए वनडे मैच में ओस ने अहम भूमिका निभाई थी, और भारतीय गेंदबाज़ 359 रनों का बड़ा स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाए थे.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक T20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. भारत में खेले गए मैचों में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. उन्होंने भारत में खेले गए 12 T20 मैचों में से 8 में न्यूजीलैंड को हराया है. दूसरी ओर, कीवी टीम भारत में सिर्फ 4 T20 मैच ही जीत पाई है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20I का हाल

पहले टी20I की बात करें तो भारत ने नागपुर में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली. जहां भारत ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जवाब में न्यूज़ीलैंड ने महज 190 रन ही बनाए. अभिषेक शर्मा मैच के हीरो रहे, उन्होंने 84 रन बनाए. रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली. बॉलिंग में शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST