टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) का सबसे लोकप्रिय सीरियल (Most Popular Serial) 'अनुपमा' (Anupama) में राही की भूमिका निभाने वाली अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) जल्द ही सगाई (Engagement) करने वाली है. जिसको लेकर उन्होंने पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है.
Adrija Roy Engagement:
Adrija Roy Engagement: देश के लोकप्रिय टीवी सीरियल में से एक ‘अनुपमा’ में राही की भूमिका निभाने वाली अद्रिजा रॉय 25 जनवरी को सगाई के बंधन में बंधने जा रही हैं. जिसको लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है. तो वहीं, उनके होने वाले मंगेतर का नाम विग्नेश अय्यर है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनकी मुलाकात पिछले साल मई में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था. तो वहीं, विग्नेश एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, जो अद्रिजा की पहली पसंद थी.
अपनी सगाई को लेकर अद्रिजा ने शो की शूटिंग से फिलहाल, तीन दिनों का ब्रेक लिया है. हांलाकि, सबसे ज्यादा दिलचस्प बात तो यह है कि विग्नेश तमिल (साउथ इंडियन) हैं और अद्रिजा बंगाली, इसलिए उन्होंने भविष्य में दोनों रीति-रिवाजों से शादी करने का सबसे महत्वपूर्ण फैसला लिया है.
लेकिन, उन्होंने बताया कि उन्हें शादी करने की किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं है. उन्होंने दो सालों के अंदर ही शादी करने के बारे में सोचने का फैसला लिया है. बात करें उनकी सगाई के बारे में तो, सगाई का कार्यक्रम उनके फार्महाउस पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें ‘अनुपमा’ की पूरी टीम को भी खास रूप से आमंत्रित किया गया है.
अद्रिजा और विग्नेश की प्रेम कहानी एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी से शुरू ही हुई थी. जहां, विग्नेश ने उन्हें पहल करते हुए इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत की थी और अब यह बातचीत सगाई से लेकर शादी तक आ पहुंची है. इतना ही नहीं अद्रिजा ने यह भी बताया था कि वह एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश में थी एक्टिंग की दुनिया से किसी भी तरह का तालुक्क न रखता हो. उनका मानना है कि ऐसा इसलिए भी ज़रूरी है ताकि जीवन में दो लोगों के बीच हमेशा संतुलन बने रहना बेहद ही जरूरी भी है.
अद्रिजा हमेशा से ही पारंपरिक बंगाली और तमिल दोनों रीति-रिवाज में धूमधाम के साथ शादी करना चाहती थीं. क्योंकि, दोनों अलग-अलग संस्कृतियों से आते हैं, वे अपनी शादी को और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सगाई बेहद ही खास बनाने के लिए एडवांस में शूटिंग पूरी कर ली है, ताकि दर्शकों को शो में ‘राही’ की कमी की बिल्कुल भी महसूस न हो.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…