<
Categories: खेल

जब आउट होकर लौट रहे थे ईशान, तभी सूर्या ने किया कुछ ऐसा… जिसने जीत लिया करोड़ों भारतीयों का दिल! वायरल हुआ ये खास मोमेंट

शुरूआती ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद ईशान किशन ने कीवियों के खिलाफ मचाया ऐसा कोहराम कि कप्तान सूर्या भी रह गए दंग! जीत के बाद मैदान पर हुआ कुछ ऐसा जिसने सबका दिल जीत लिया...

Suryakumar Yadav Hugged Ishan Kishan: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम शुरुआत में ही दबाव में आ गई थी. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए वहीं अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिसके बाद भारतीय टीम पर प्रेशर बढ़ने लगा. 

घरेलू मैदान में शानदार प्रैक्टिस का नतीजा

घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद हाल ही में भारतीय टीम में वापसी करने वाले इशान किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए. इस मुश्किल घड़ी में  जिम्मेदारी संभालते हुए ईशान ने मोर्चा संभाला बेख़ौफ़ बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए, उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर बल्ले से आक्रमण शुरू कर दिया और खतरनाक रन रेट से  गेंदबाजों पर हावी हो गए. मात्र 76 रनों कि पारी उन्होंने 32 गेंदों में हासिल की. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के आये उनकी यह पारी 237.50 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से खेली गई थी.

दूसरे छोर पर, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए  ईशान किशन का साथ दिया और फिर अपनी लय हासिल की. दोनों ने मिलकर 48 गेंदों में 122 रनों की तूफानी साझेदारी पूरी की, जिसने मैच का पासा पलट दिया और भारत को जीत की राह पर खड़ा कर दिया.

सूर्या ने ईशान को लगाया गले

जब ईश सोढ़ी ने आखिरकार किशन की पारी का अंत किया, तब तक वह अपना काम कर चुके थे. जब किशन मैदान से बाहर जा रहे थे, तब सूर्यकुमार ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया. यह एक साधारण सा इशारा था, लेकिन इसमें सराहना, भरोसा और उस खिलाड़ी की अहमियत झलक रही थी जिसने अपने मौके को दोनों हाथों से लपका था.

इससे पहले शाम को, न्यूजीलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी पिच पर 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट द्वारा टीम को तेज शुरुआत दिलाने के बाद, कुलदीप यादव ने मध्य ओवरों में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत की वापसी कराई. रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर ने सुनिश्चित किया कि स्कोर 200 के पार पहुंचे, जिसमें सेंटनर 47 रनों पर नाबाद रहे.

गौतम गंभीर ने थपथपाई पीठ

इतना ही नहीं, जब ईशान आउट हुए तो ड्रिंक्स ब्रेक भी हुआ और कोच गौतम गंभीर मैदान पर आए. इस दौरान गंभीर ने ईशान की पीठ थपथपाई और उनकी पारी पर खुशी जताई. जब ईशान आउट होने के बाद पवेलियन लौटे, तो टीम के खिलाड़ियों ने भी उनका अभिवादन किया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST