<

IND vs NZ U19 WC: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज फिर होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख सकेंगे लाइव मैच

IND vs NZ U19 WC: U19 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को भारत और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम मुकाबला खेला जाएगा. यह भारतीय टीम का तीसरा और आखिरी लीग स्टेज मुकाबला होगा. जानें कहां लाइव देख सकेंगे मैच...

IND vs NZ U19 WC: जहां एक तरफ भारत की सीनियर क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. वहीं, दूसरी ओर आज यानी 24 जनवरी को भारतीय अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा. शनिवार को ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की युवा टीम आमने-सामने होगी. भारतीय अंडर-19 टीम लंबे समय बाद इस टूर्नामेंट में मैदान पर वापसी कर रही है. इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने शुरुआती 2 लीग मैच जीतकर अगले राउंड में जगह पक्की कर ली है. लीग राउंड खत्म होने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम सुपर सिक्स राउंड में खेलती दिखाई देगी. शनिवार को भारतीय अंडर-19 टीम (India U19) ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम (New Zealand U19) के खिलाफ खेलेगी. इस वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे संभाल रहे हैं, जबकि कीवी युवा टीम की कमान टॉम जोन्स (Tom Jones) के हाथों में है। इस मुकाबले में एक फिर फैंस की नजरें बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. ऐसे में आइए जानते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19 मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…

न्यूजीलैंड को नहीं मिली जीत

भारतीय अंडर-19 टीम ने लीग स्टेज के शुरुआती 2 मैचों में 2 जीत हासिल कर अगले राउंड में जगह पक्की कर ली है. वहीं, न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम अपनी पहली जीत के लिए तरस रही हैं. अभी तक इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की युवा टीम ने 2 मुकाबले खेले हैं, लेकिन ये दोनों ही मैच बारिश के चलते धुल गए. हालांकि न्यूजीलैंड भी अगले राउंड में पहुंच चुकी है. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम भारत को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. जानें कब-कहां देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड का लाइव मैच…

कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारतीय अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 (India vs New Zealand U19) के बीच 24 जनवरी (शनिवार) को मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो (Bulawayo) में स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queen’s Sports Club) में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 का मुकाबला दोपहरा 1 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 12:30 बजे टॉस होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

भारतीय अंडर-19 टीम की स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आर.एस. अमरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उद्भव मोहन, हरवंश सिंह (विकेटकीपर).

न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम की स्क्वाड

टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को अल्पे (विकेटकीपर), आर्यन मान, स्नेहिथ रेड्डी, मेसन क्लार्क, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, जैकब कॉटर, ब्रैंडन मैटजोपोलस, फ्लिन मोरे, कैलम सैमसन, जस्करन संधू, सेलविन संजय, हंटर शोर, हैरी वेट.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST