India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए के मैच ने टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट्स कौन-कौन से रहे.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट्स
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के 175 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई.
पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन उस्मान ने 44 रनों की पारी खेली. जिन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौका और एक छक्का लगाया. इसके अलावा, शाहीन शाह अफरीदी ने 23 रनों की जुझारू पारी खेली.
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट्स देखने को मिले. पाकिस्तान की टीम ने पहले ही ओवर में दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए. लेकिन ईशान किशन ने अगले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी को 15 रन मारे. इसके बाद ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली. जिससे टीम इंडिया 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई.
इसके बाद, ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से सूर्यकुमार यादव 32 रन और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए.
टीम इंडिया के 175 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने बिना कोई रन दिए पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान को शून्य पर आउट करके पाकिस्तान की टीम की कमर तोड़ दी.
इसके बाद, दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए. सैम अय्यूब ने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगले ही गेंद पर बुमराह ने सैम अय्यूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चौका लगाया. लेकिन अगली ही गेंद पर बुमराह ने सलमान को कैच आउट कराकर पाकिस्तान की टीम को तगड़ा झटका दिया.
पाकिस्तान की टीम के 3 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद जब अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने बाबर आजम को 5 रनों में आउट करके पाकिस्तान की कमर को तोड़ने का काम किया.
वरुण ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके. वरुण ने एक ही ओवर में पाकिस्तान के 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया.
Aaj Ka Mausam: हर कोई जानता है कि मार्च का महीना ऐसा होता है जिसके…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…
MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…
पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…