<

टेस्ट सीरीज में करारी हार से एक्शन में कप्तान शुभमन गिल, BCCI से कर दी ये डिमांड; जानें क्या है प्लान?

Indian Test Team: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बोर्ड के सामने प्रस्ताव रखा है कि हर टेस्ट सीरीज से पहले 15 दिन का रेड-बॉल कैंप रखा जाए. इससे खिलाड़ियों को टेस्ट की तैयारी करने के लिए पूरा मौका मिल पाएगा. जानें क्या है पूरा प्लान...

Indian Test Cricket Team: साल 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. इस साल भारत की वनडे और टी20 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने निराश किया. इस साल भारत को घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका के सामने 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. सिर्फ 13 महीनों के अंदर ही भारत ने अपने घर में 2 क्लीन स्वीप का सामना किया. इसकी वजह से भारतीय टेस्ट टीम पर कई गंभीर सवाल भी खड़े हुए.

इस हार से सबक लेते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक्शन मोड में आ गए हैं. कप्तान शुभमन गिल ने साल 2026 में टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी करने के लिए प्लान तैयार किया है, जो 2027 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम है. शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के लिए नए प्लान का प्रस्ताव रखा है. जानें क्या है गिल का 15 दिनों वाला प्लान…

गिल ने दिया ये सुझाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, कप्तान शुभमन गिल ने सुझाव दिया है कि हर टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम 15 दिन की रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप लगाया जाए. गिल का मानना है कि हाल के सीजनों में व्यस्त बिजी शेड्यूल की वजह से टीम को टेस्ट सीरीज के लिए ज्यादा तैयारी करने के समय नहीं मिल पाया. इसके चलते उन्होंने सीरीज से पहले लंबे प्रैक्टिस कैंप की डिमांड रखी है. इससे खिलाड़ियों को रेड-बॉल क्रिकेट के लिए तैयार होने का पूरा समय मिलेगा.

इस वजह से बनाया गया प्लान

कप्तान शुभमन गिल ने BCCI के सामने खुलकर अपनी रणनीति जाहिर की है. इसे भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट और वनडे टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे शुभमन गिल संभाल रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि वह अपनी रणनीतियों को खुलकर बोर्ड और मैनेजमेंट के सामने रखें.
बता दें कि साल 2025 में भारत का शेड्यूल काफी बिजी रहा. दुबई में एशिया कप जीतने के कुछ ही दिनों बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेली. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच के कुछ ही दिनों बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी शुरू हो गई.

गिल की मांग मानेगा BCCI!

माना जा रहा है कि बोर्ड कप्तान शुभमन गिल का मांग को पूरा करेगा. हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि साल 2026 में भारत को कई व्हाइट बॉल सीरीज और टूर्नामेंट खेलने हैं. इसकी वजह से हर टेस्ट सीरीज से पहले 15 दिन का कैंप लगाना आसान नहीं होगा. इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि अगर हेड कोट गौतम गंभीर व्हाइट बॉल टीम के साथ बिजी रहते हैं, तो BCCI को रेड बॉल कैंप की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को दे सकता है, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट प्रमुख हैं. वह ऐसे कैंप की निगरानी कर सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है…’ खरगे के बयान पर शिवराज का पलटवार, जमकर सुनाई खरीखोटी

Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान पीएम मोदी को…

Last Updated: October 27, 2026 16:14:12 IST

अभिषेक की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने छह विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…

Last Updated: October 27, 2026 15:55:00 IST

Abhishek Sharma century: शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बैठकर जपा ‘ओम नमः शिवाय’, 35 गेंदों में अभिषेक शर्मा का दिखा रुद्र अवतार

Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…

Last Updated: October 27, 2026 15:56:22 IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST