<

मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर… अब BCCI ने लिया दूसरा बड़ा फैसला; जानें क्या है मुद्दा?

Ind vs Ban: BCCI ने भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे को स्थगित करने का फैसला लिया है. यह फैसला उस दिन आया, जब बोर्ड ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का आदेश दिया.

Ind vs Ban White Ball Series Postponed: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं के देखकर भारत के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इन घटनाओं की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर रोक लगाने की मांग की गई. ऐसे में BCCI ने फैसला लिया कि बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान IPL में नहीं खेलेंगे. इसके अलावा BCCI ने दूसरा बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे पर भी बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने इस साल सितंबर में बांग्लादेश के निर्धारित व्हाइट बॉल सीरीज को स्थगित कर दिया है.

शनिवार को BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर को अपनी स्क्वाड से रिलीज करें. इसके बाद KKR की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई, जिसमें कहा गया कि उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. मुस्तफिजुर की जगह पर BCCI फ्रेंचाइजी को किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की अनुमति देगा. बता दें कि IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. हालांकि इसके साथ ही BCCI के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि क्या BCCI भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे के लिए भेजेगा?

BCCI ने स्थगित किया बांग्लादेश दौरा

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद यह मामला यहीं पर रुकने वाला नहीं है. BCCI के इस फैसले को लेकर आगे कई विवाद देखने को मिल सकते हैं. पहला सवाल था कि क्या BCCI इस साल प्रस्तावित क्रिकेट शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर भेजेगा? इस मुद्दे को फिलहाल टाल दिया गया है. BCCI ने साफ किया कि भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे को स्थगित कर दिया गया है. अब अंतिम फैसला भारत सरकार के निर्देश पर लिया जाएगा.

क्या था टीम इंडिया का शेड्यूल?

दरअसल, इस साल सितंबर के महीने में भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित था. इस दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी वाली है. वनडे सीरीज की शुरुआत 1 सितंबर से होना था, जबकि टी20 सीरीज 9 सितंबर से खेले जाने थे. हालांकि अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है. BCCI जल्द ही इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सूचित करेगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे राजनयिक तनाव का अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बांग्लादेश टूर्नामेंट में अपने मुकाबले खेलने के लिए भारत आएगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं गोल्डन टेंपल

Sara Ali Khan: सारा अली खान आयु्ष्मान खुराना के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज से…

Last Updated: October 20, 2026 21:56:03 IST

भारत-अमेरिका के रिश्ते तय करेंगे 21वीं सदी का भविष्य, मार्को रुबियो ने भारत को बताया ताकतवर देश

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस…

Last Updated: October 20, 2026 21:04:20 IST

‘मुश्किलें हमारी राह नहीं रोक सकतीं’, दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

PM Modi Dussehra Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन में हुए दशहरा…

Last Updated: October 20, 2026 20:17:29 IST

तमिलनाडु में कर्ज घटने पर सियासी घमासान, DMK ने TVK सरकार को घेरा; ठेकेदारों के भुगतान रोकने का आरोप

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…

Last Updated: October 20, 2026 19:52:21 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…

Last Updated: October 20, 2026 19:25:20 IST

दशहरे की सुबह टूटा गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़, कच्चा मकान गिरने से 12 साल की बच्ची की मौत

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दशहरे के दिन एक परिवार की खुशियां छिन…

Last Updated: October 20, 2026 18:45:06 IST