Arshdeep Singh Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. शानदार जीत के बाद टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने खास अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ मैदान पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बांहों में नजर आए. इसके अलावा अर्शदीप अपने माता-पिता के साथ भी दिखाई दिए.
समरीन संग रोमांटिक तस्वीरों ने खींचा ध्यान
गोल्ड मेडल जीतने के बाद अर्शदीप ने समरीन कौर के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आए और एक-दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दिए. समरीन ब्लैक लॉन्ग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. खुले बाल और हल्के मेकअप में उनका लुक काफी आकर्षक नजर आया. अर्शदीप और समरीन ने मैदान पर साथ में कई तस्वीरें क्लिक कराईं. दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश
जल्द शादी कर सकते हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप इस खास मौके पर अपने पेरेंट्स के साथ भी नजर आए. एक ही जगह पर अर्शदीप, उनके माता-पिता और समरीन को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं. कई फैंस का मानना है कि दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल चुकी है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं. हालांकि, अर्शदीप और समरीन ने शादी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है. अर्शदीप के साथ समरीन कई मौकों पर नजर आती हैं और उन्हें क्रिकेटर का सपोर्ट सिस्टम भी माना जाता है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं. फैंस को अर्शदीप और समरीन की जोड़ी और उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद है. गोल्ड मेडल जीतने के बाद सामने आई इन तस्वीरों ने एक बार फिर दोनों की लव लाइफ को सुर्खियों में ला दिया है.