इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
IPL 2022 का 37वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल मुंबई इंडियंस 1 भी मैच नहीं जीत पाई है। यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए भुलाने वाला है। अब तक इस साल मुंबई की टीम 7 मैच खेल चुकी है और इन सभी मुकाबलों में मुंबई को मुँह की खानी पड़ी है।
IPL 2022
वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स इस साल आईपीएल में अपना पदार्पण कर रही थी और अपने पहले ही सीजन में लखनऊ शानदार लय में है। लखनऊ सुपर जाइंट्स अब तक आईपीएल 2022 में 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 4 मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि लखनऊ की टीम के कईं बड़े खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
जो कि लखनऊ के कप्तान राहुल के लिए एक बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस साल कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी पूरी तरह फ्लॉप हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन/ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, अवेश खान, रवि बिश्नोई
ये भी पढ़ें : आज है क्रिकेट के भगवान् Sachin Tendulkar का 49वां जन्मदिन, आइये जानते हैं सचिन तेंदुलकर के कुछ अटूट रिकॉर्ड
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube