Hindi News / Sports / Ipl 2024 Rcbs Name Will Be Changed The Franchise Gave This Hint

IPL 2024: बदला जाएंगा RCB का नाम, फ्रेंचाइजी ने इस तरह दिए संकेत

India News (इंडिया न्यूज़), IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम इस सीजन बदला जा सकता है। इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने संकेत दे दिए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए RCB का नाम बदलने का संकेत मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में कहा गया है कि आगे […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम इस सीजन बदला जा सकता है। इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने संकेत दे दिए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए RCB का नाम बदलने का संकेत मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में कहा गया है कि आगे क्या होने वाला है इसकी घोषणा 19 मार्च को होगी।

वीडियो में क्या है?

बता दें कि जो वीडियो फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए हैं उसमें कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी नजर आ रहे हैं। वीडियो को फैन्स खूब पंसद कर रहे हैं। इस वीडियों के तीन भैंस हैं और उनपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लिखा नजर आ रहा है। साथ ही जिस भैंस पर बैंगलोर लिखा हुआ है उसे ऋषभ शेट्टी हटाने के लिए कहते हैं। जिस तरह से एक्टर ऋषभ शेट्टी ने रिेएक्ट किया है उसे देखकर यह समझा जा सकता है कि अब आरसीबी की नाम बदलने की उम्मीद है। हालांकि अब इसका पता 19 मार्च को फैन्स को लगेगा।

एमएस धोनी से मिली प्रेरणा, जसप्रीत बुमराह ने बढ़ाया भारतीय क्रिकेट का कद: उमेश यादव

IPL 2024

मालूम हो कि आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में किया आरसीबी कि किस्मत बदलेगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होने वाला है। फाफ डु प्लेसि की कप्तानी मे आरसीबी अपने पुराने इतिहास को बदलना चाहेगी।

Also Read: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की डेडलाइन आज, बंद हो जाएंगी ये सेवाएं  

आरसीबी की पूरी टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान, टॉम कुरेन

Also Read: चुनाव में ड्यूटी कटवाने पर लगे कर्मचारी, बना रहे अजब-गजब बहाने

Tags:

"ipl 2024"Cricket News in HindiIPLipl newsipl news hindiIPL news in hindiipl updatesRCBRoyal Challengers BangaloreSports news in hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue