<

IPL 2026 Auction: 16 दिसंबर को होगा आईपीएल मिनी ऑक्शन, जानें कब-कहां देख सकेंगे लाइव, क्या होगी टाइमिंग?

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन होगा. इस ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है. जानें मिनी ऑक्शन से जुड़ी सारी डिटेल्स...

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है. आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन जाएगा. आईपीएल फैंसी की नजरें इस ऑक्शन पर टिकी हुई हैं. ऑक्शन की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट पहले ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है. अब 16 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन का इंतजार है, जिसमें सभी टीमें बेहतर खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेंगी.
इस साल ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों के नाम से शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. हालांकि सभी टीमों के पास सिर्फ 77 स्लॉट ही खाली हैं. ऐसे में सभी टीमें मिलकर 77 से ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं खरीद सकेंगी.

कब-कहां होगा आईपीएल ऑक्शन?

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर (मंगलवार) को यूएई के अबू धाबी में होगा. यह नीलामी अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने वाली है. यह मिनी ऑक्शन है, जो एक दिन में ही पूरा हो जाएगा. मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से ऑक्शन की शुरुआत होगी. बता दें कि इस ऑक्शन में टीमें राइट टू मैच (RTM) ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी.

IPL नीलामी कहां देख सकेंगे?

भारत में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन का सीधी लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ओटीटी दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मिनी ऑक्शन लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा बीसीसीआई के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ऑक्शन से जुड़े सभी अपडेट दिए जाएंगे.

सिर्फ 77 खिलाड़ी बिकेंगे

आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए कुल 350 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है. सभी टीमें मिलकर इसमें से सिर्फ 77 प्लेयर्स ही खरीद सकती हैं. इन 77 खिलाड़ियों में से 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. खास बात यह है कि ऑक्शन के लिए कुल 40 प्लेयर्स ने 2 करोड़ रुपये के बेस पाइस के साथ रजिस्टर करवाया है. इनमें भारत के वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई का नाम भी शामिल हैं.
बता दें कि आईपीएल में सभी टीमें अपने स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को रख सकती हैं, जबकि सबसे कम 18 खिलाड़ियों को रखा जा सकता है. साथ ही आईपीएल टीम ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी प्लेयर्स को स्क्वाड में शामिल कर सकती है. इसमें से सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग-11 में खेल सकते हैं.

किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे?

आईपीएल मिनी ऑक्शन में प्रीमियर खिलाड़ियों को ज्यादा डिमांड होगा, जो कि ऑक्शन में कम देखने को मिलेगें. इस ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं. KKR के पास कुल 64.30 करोड़ रुपये मौजूद हैं. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं. वहीं, मुंबई की टीम के पास ऑक्शन के लिए सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST