<

IPL 2026: पर्पल कैप के लिए भुवी-रबाडा में जंग, संतरी टोपी पर किसका कब्जा, देखें लिस्ट

IPL 2026: आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा के बीच पर्पल कैप के लिए जंग तेज हो गई है. दोनों गेंदबाजों ने इस सीजन में 24-24 विकेट लिए हैं. हालांकि भुवी की इकॉनमी रबाडा से काफी बेहतर है.

IPL 2026 Orange-Purple Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए रेस रोमांचक होती जा रही है. 6 टीमों के बाहर होने से अब सिर्फ 4 खिलाड़ियों के बीच जंग हो रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. भुवी ने आईपीएल 2026 में 15 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं. भुवी के अलावा गुजरात टाइटंस के पेसर कगिसो रबाडा ने भी 24 विकेट हासिल किए हैं, लेकिन वह दूसरे नंबर पर हैं. दरअसल, भुवनेश्वर कुमार की इकॉनमी सिर्फ 8 की है, जबकि रबाडा की 9.48 की इकॉनमी है. इसके चलते भुवी के सिर पर पर्पल कैप सजी हुई है.

ऑरेंज कैप की रेस में कौन?

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप के लिए 4 बल्लेबाजों में जोरदार टक्कर हो रही है. मौजूदा सीजन में 4 खिलाड़ियों ने 600 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन और उनके साथी शुभमन गिल इस मामले में सबसे ऊपर हैं. सुदर्शन ने 15 पारियों में 157.86 के स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं. वहीं, शुभमन गिल ने 14 मैचों में 159.27 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए हैं. इसके अलावा तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं. क्लासेन इस सीजन 14 पारियों में 159.47 के स्ट्राइक रेट से 606 रन बना चुके हैं. फिर चौखे स्थान पर विराट कोहली का नाम है, जो इस सीजन 15 मैचों में 164.38 के स्ट्राइक रेट से 600 रन पूरे कर चुके हैं.

  • 652 रन- साईं सुदर्शन
  • 618 रन- शुभमन गिल
  • 606 रन-हेनरिक क्लासेन
  • 600 रन- विराट कोहली
  • 593 रन- केएल राहुल
  • 583 रन- वैभव सूर्यवंशी
  • 569 रन- ईशान किशन

वैभव सूर्यवंशी कितना पीछे?

15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने 14 मैचों में 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं. फिलहाल वह ऑरेंज कैप की रेस में छठे पायदान पर हैं. वैभव सूर्यवंशी मंगलवार यानी 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे. अगर वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बड़ी पारी खेलते हैं, तो वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Bulldozer Action: अतीक के करीबी पर योगी का हंटर! 3000 वर्ग मीटर की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000…

Last Updated: September 29, 2026 08:33:28 IST

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…

Last Updated: September 29, 2026 08:08:01 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST

The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…

Last Updated: September 29, 2026 07:28:48 IST

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST