Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: 1 सीट, 3 दावेदार… MI तय करेगी कौन खेलेगा प्लेऑफ, देखें समीकरण

IPL 2026: 1 सीट, 3 दावेदार… MI तय करेगी कौन खेलेगा प्लेऑफ, देखें समीकरण

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों के बीच रेस हो रही है. सीजन के लीग स्टेज में 2 मैच बाकी हैं, जिसके बाद प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ हो जाएगी.

Written By:
Last Updated: May 24, 2026 11:46:33 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में प्लेऑफ की रेस अभी भी जारी है. अभी तक तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि एक आखिरी सीट खाली है. प्लेऑफ की चौथी सीट के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग हो रही है. पंजाब किंग्स ने अपना आखिरी मैच खेल लिया है, जिसमें जीत हासिल करके चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

हालांकि अभी राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के पास पंजाब से आगे जाने का मौका है. राजस्थान के पास एक मैच बाकी है, जिसमें जीत हासिल कर वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. हालांकि अगर राजस्थान को हार मिलती है, तो वह सीधे प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगे. राजस्थान की हार से केकेआर और पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल जाएंगे. जानें क्या हैं समीकरण…

राजस्थान रॉयल्स का समीकरण

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए प्लेऑफ का रास्ता बिल्कुल साफ है. राजस्थान की टीम 14 प्वाइंट्स के साथ 5वें नंबर पर है. राजस्थान का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है. अगर इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिलती है, तो वे 16 प्वाइंट्स के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे. वहीं, अगर राजस्थान को हार मिलती है, तो उनका आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो जाएगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 13 मैचों के बाद 13 प्वाइंट्स हैं. केकेआर की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. केकेआर के पास अभी एक मैच बाकी है, जिसे जीतने के बाद वह 15 प्वाइंट्स तक पहुंच जाएगी. हालांकि यह मैच जीतने के बाद केकेआर का क्वालीफिकेशन पक्का नहीं होगा. अगर केकेआर को क्वालीफाई करना है, तो वह चाहेगी राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिले.

इससे केकेआर के पास दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करके प्लेऑफ में जाने का मौका होगा. अगर ऐसा होता है कि केकेआर और पंजाब के प्वाइंट्स बराबर हो जाएंगे, जिसके बाद नेट रन रेट पर क्वालीफिकेशन तय होगा. ऐसे में केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इतनी बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उनका नेट रन रेट पंजाब किंग्स से बेहतर हो जाए.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. अब पंजाब किंग्स का भाग्य उनके हाथ में नहीं. अगर पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में जाना है, तो वह दुआ करेंगे कि राजस्थान को मुंबई इंडियंस से हार मिले. इसके अलावा केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिले या बड़ी जीत न मिले. अगर ऐसा होता है कि पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

Tags:

MORE NEWS