India News (इंडिया न्यूज), IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन बड़ी ऑक्शन टेबल पर धमाल होने के बाद दूसरे दिन यानि 25 नवंबर 2024 को भी सबकी नजरें इस दिन कुछ खास खिलाड़ियों पर टिकी हुई थीं। इनमें से धोनी का एक सबसे खास खिलाड़ी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने छीन लिया तो बैंगलोर के कप्तान को डेली कैपिटल्स ले उड़ी। चलिए जानते हैं कि आखिर इनमें से किसपर किस फ्रेंचाइज़ ने कितने पैसे खर्च किए?
भारत के स्टार गेंदबाज रह चुके भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी ने खरीद लिया है। आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि लखनऊ और मुंबई भी उनके पीछे मोटी रकम लेकर जा रहे थे। इसके अलावा अबतक केकेआर का हिस्सा रह नितीश राणा अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखेंग। नितीश राणा को राजस्थान ने 4.20 करोड़ में खरीदा है। वाशिंगटन सुंदर को 3 करोड़ 20 लाख में गुजरात ने और सैम करन को चेन्नई ने सिर्फ 2 करोड़ 40 लाख में अपने खेमे में शामिल कर लिया है।
IPL Mega Auction 2025( दीपक चाहर मुंबई और डुप्लेसी गए दिल्ली की टीम में)
दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को RTM नियम के अनुसार 8 करोड़ रुपये में खरीद लिय। इस गेंदबाज को पंजाब किंग्स भी लेना चाह रही थी, लेकिन दिल्ली ने RTM लगा दिया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज गेंदबाज आकाशदीप पर 8 करोड़ रुपये खर्च कि। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने भी इस गेंदबाज को लेने की कोशिश की, लेकिन वो 7.75 करोड़ से ऊपर नहीं बढ़। साथ ही आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ की कीमत पर ही खरीद लिया। यह दिल्ली के लिए सस्ता सौदा भी साबित हुआ।
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई और एमएस धोनी के खास तेज गेंदबाज दीपक चाहर को काफी मोटी रकम में खरीद लिय। दीपक चाहर को मुंबई ने 9.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी और अपने अपने खेमे में शामिल किया। चेन्नई और पंजाब भी दीपक चाहर के पीछे गए लेकिन दीपक उनके बजट के बाहर निकल गए।