Ireland 2027 ODI World Cup Qualification: 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड का डायरेक्ट क्वालिफाई करने का सपना टूट गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द होने के बाद टीम की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. अब आयरलैंड को विश्व कप में जगह बनाने के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना होगा.
आयरलैंड डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाएगा.
Ireland 2027 ODI World Cup Qualification: आयरलैंड की 2027 आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने की उम्मीद अब पूरी तरह खत्म हो गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ ब्रेडी में खेला जाने वाला पहला वनडे लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया. इसी के साथ 30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट वर्ल्ड कप में जगह बनाने की आयरलैंड की बची हुई संभावना भी खत्म हो गई.
सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड आईसीसी वनडे रैंकिंग में 12वें स्थान पर था. टीम को डायरेक्ट वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ पांचों वनडे जीतने थे. इसके अलावा उसे यह भी उम्मीद करनी थी कि वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ अपनी दो वनडे मैच हार जाए. अगर ऐसा होता तो आयरलैंड रैंकिंग में अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर डायरेक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर सकता था, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है.
अब क्वालिफायर के जरिए बनानी होगी जगह
अब आयरलैंड के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप में पहुंचने का एकमात्र रास्ता आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर है. इस 10 टीमों के टूर्नामेंट की विजेता टीम को डायरेक्ट 12 टीमों वाले वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा. वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप सुपर सीरीज में पहुंचेंगी, जहां अंतिम उपलब्ध स्थान के लिए मुकाबला होगा.
क्वालिफायर का पूरा फॉर्मेट समझिए
वर्ल्ड कप क्वालिफायर में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर वनडे रैंकिंग की दो सबसे नीचे सदस्य वाली टीमें खेलेंगी. इनके साथ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली चार टीमें भी शामिल होंगी. आयरलैंड की कोशिश अब 2023 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर जैसी निराशा से बचने की होगी, जब टीम सुपर सिक्स चरण से बाहर होकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाई थी.
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के वसुंधरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Vaibhav Suryavanshi opening: वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन की दरियादिली की चर्चा हो रही…
Bonus Shares Before Diwali 2026: जानें अक्टूबर में किन शेयरों का बोनस इश्यू आया, बोनस…
New rules for buying liquor: तमिलनाडु में TASMAC ने शराब की खुदरा बिक्री के भुगतान…
Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो…
Microsoft Voluntary Exit Scheme के तहत करीब 60,000 कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने का विकल्प मिला…