<

IND vs PAK: प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान किशन, बोले- जब शाहीन बॉलिंग कर रहा था तो…

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया. 77 रन की शानदार पारी खेलने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं.

नई दिल्ली. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के 27वें मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन पाकिस्तान की टीम 114 पर ही ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन ठोकने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. आइए जानते हैं उन्होंने मैच के बाद क्या कहा?
ईशान किशन ने मैच के बाद कहा,” मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट इतना आसान नहीं था. ऐसे हालात में आपको खुद पर भरोसा रखना होता है और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है. मेरी कोशिश थी कि विपक्षी खिलाड़ियों को मेरी ओर ज्यादा से ज्यादा दौड़ाना पड़े. मैंने अपनी ऑफ-साइड बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की है. आज मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहा था.”

भार-पाक मैच हमेशा खास

ईशान ने आगे कहा, “मेरे मन में यह स्पष्ट था कि हमें 160-170 रन बनाने होंगे, तभी यह हमारे लिए एक अच्छा स्कोर साबित होगा. भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा खास होता है, न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए भी. पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत हमें काफी आत्मविश्वास देगी और हम इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे.

भारत सुपर 8 के लिए क्वालीफाई

ईशान आगे बोले, “जब शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, तो मुझे ऐसा नहीं लगा कि गेंद तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ कर रही है. लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या  ने जिन दो ओवरों में गेंदबाजी की, वह वाकई अविश्वसनीय थी.” बता दें कि इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

Satyam Sengar

Recent Posts

Great Salt Lake Discovery: खारे झील के नीचे मीठे पानी का खजाना! वैज्ञानिकों की खोज ने सबको चौंकाया

Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…

Last Updated: March 29, 2026 23:28:50 IST

MI vs KKR: रोहित शर्मा की धांसू फिफ्टी, रिकेल्टन का पचासा, मुंबई इंडियंस का जीत से आगाज

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…

Last Updated: March 29, 2026 23:14:05 IST

Launda Naach Video: चैता के रंग में रंगे लालू यादव, राबड़ी आवास पर हुआ ‘लौंडा नाच’, किसके कहने पर सजी महफिल

पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…

Last Updated: March 29, 2026 23:00:38 IST

अब मनपसंद सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे! 60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त, DGCA ने दी बड़ी खुशखबरी

DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…

Last Updated: March 29, 2026 22:12:15 IST

माता-पिता की अनदेखी की तो कटेगी 15% सैलरी! इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के उड़ाए होश, बिल को मिली मंजूरी

CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…

Last Updated: March 29, 2026 21:38:54 IST

IPL 2026 Match: 30 मार्च को आमने सामने होगी CSK-RR, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें पिच रिपोर्ट

CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…

Last Updated: March 29, 2026 21:30:36 IST