<

कमबैक मैच में ‘फुस्स’ हुआ भारत का ‘Pocket Dynamo’, फैंस ने लगा दी क्लास

Ishan Kishan: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 मैच में 785 दिनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक किया. अपने इस वापसी मैच में ईशान किशन सस्ते में आउट हो गए. इस पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी.

Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के Pocket Dynamo कहे जाने वाले ईशान किशन ने लंबे समय बाद वापसी की. ईशान किशन 2  साल से ज्यादा समय के बाद भारतीय टीम में वापस लौटे थे, लेकिन अपने कमबैक मैच में ईशान किशन फ्लॉप साबित रहे. इस मुकाबले में ईशान किशन ने 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन इस मैच में तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा की जगह बल्लेबाजी करने आए थे. पारी की शुरुआत में ईशान किशन आक्रामक दिखाई दिए, लेकिन सस्ते में पवेलियन लौट गए. इस पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने ईशान किशन को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया.

पहली गेंद पर लगाया था चौका

भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच में ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. ईशान ने काइल जेमिसन के ओवर में अपनी पहली गेंद पर ही चौका लगाकर अपना रुख साफ कर दिया. ईशान किशन ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान 2 चौके लगाए. फिर तीसरे ओवर में जैकब डफी की गेंद पर मार्क चैपमैन को कैच थमा दिया. बता दें कि ईशान किशन अगले महीने शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा हैं.

फैंस ने लगाई ईशान की क्लास

ईशान किशन के कमबैक मैच में फ्लॉप होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी. कुछ लोगों ने कहा कि ईशान को अच्छा स्टार्ट मिला था, लेकिन पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए. इसके अलावा कुछ फैंस का कहना है कि ईशान किशन की जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग-11 में शामिल करना था, क्योंकि वे ईशान से अच्छे बल्लेबाज हैं. हालांकि कुछ फैंस ने कहा कि ईशान किशन अगले मुकाबले में अच्छी पारी खेलेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे ईशान किशन

ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद ईशान किशन की वापसी हुई है. ईशान ने आखिरी बार 2023 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था. ईशान किशन ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 2025 में झारखंड को पहली बार सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद ईशान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में मौका दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST