<
Categories: धर्म

Basant Panchami 2026 Date: कब है सरस्वती पूजा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

Basant Panchami 2026 Date: बसंत पंचमी 2026 का पर्व  23 जनवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी माना जाता है. पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी को 2:28 बजे होगी और यह 24 जनवरी को 1:46 बजे समाप्त होगी.

Basant Panchami 2026 Date: बसंत पंचमी,साल 2026 में गुरुवार, 23 जनवरी को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी 2026 को रात 2:28 बजे होगी और इसका समापन 24 जनवरी को रात 1:46 बजे होगा.

इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है. मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, ज्ञान, संगीत, कला और वाणी की देवी माना जाता है. इसी कारण छात्र, शिक्षक, कलाकार और माता-पिता इस दिन पूजा करके ज्ञान और सफलता का आशीर्वाद मांगते हैं. कई जगहों पर बच्चों की पढ़ाई की शुरुआत भी इसी दिन कराई जाती है, जिसे शुभ माना जाता है.

सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी 2026 के दिन पूजा का सबसे शुभ समय सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा. यह मुहूर्त करीब 5 घंटे 20 मिनट का होगा. इसी दिन 12:33 बजे मध्याह्न काल भी माना गया है, जो पूजा के लिए खास होता है.बसंत पंचमी को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, क्योंकि पीला रंग खुशहाली, ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. घरों और पूजा स्थलों को पीले फूलों से सजाया जाता है और सरस्वती वंदना, मंत्र व श्लोकों का पाठ किया जाता है.

पतंग उड़ाने की परंपरा

उत्तर भारत में इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा भी है, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में इसे बड़े स्तर पर **सरस्वती पूजा** के रूप में मनाया जाता है. कई स्थानों पर पंडाल सजते हैं और सामूहिक पूजा होती है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Windsor EV vs MG Comet EV में से किसमें मिलेगी दमदार रेंज? कौन है कम खर्च वाली कार, जानें दोनों में अंतर

अगर आप कोई अच्छी ईवी कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Windsor…

Last Updated: May 28, 2026 22:43:15 IST

लेना चाहते हैं एक फास्ट प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन? OnePlus Turbo 6 vs Oppo Find X9 Ultra में से क्या रहेगा बेहतर

दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं. दोनों में अंतर जानने के बाद…

Last Updated: May 28, 2026 22:35:11 IST

मंडप बना WWE का रिंग! दूल्हा-दुल्हन की कुश्ती देख मेहमान भी छोड़ बैठे खाना; रखी थी अनोखी शर्त

China Viral Wedding: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की जगह को एक रेसलिंग अखाड़े में बदल…

Last Updated: May 28, 2026 19:26:49 IST

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं…ये खिलाड़ी है IPL इतिहास का बेस्ट पिक, जिसने खरीदा वो…

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Last Updated: May 28, 2026 19:23:32 IST

कीवी खाने के हैं गजब के फायदे, चेहरे पर ग्लो और वजन नियंत्रण करने में करेगा मदद, देखें फायदे

क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद…

Last Updated: May 28, 2026 18:19:00 IST

Jokes Of The Day: तनाव ने जीना कर दिया है मुहाल? पढ़ना शुरू करें ये मजेदार जोक्स, दूर हो जाएगी बोरियत

Joke of The Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 28, 2026 18:16:43 IST