Live
Search
Home > क्रिकेट > Aditi Hundia Net Worth: करोड़ों की नेटवर्थ और जयपुर की हाई-प्रोफाइल फैमिली, जानें कौन हैं ईशान किशन की होने वाली दुल्हन अदिति हुंडिया?

Aditi Hundia Net Worth: करोड़ों की नेटवर्थ और जयपुर की हाई-प्रोफाइल फैमिली, जानें कौन हैं ईशान किशन की होने वाली दुल्हन अदिति हुंडिया?

Who is Aditi Hundia: कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? दादाजी के बड़े खुलासे के बाद चर्चा में आई इस मॉडल की नेटवर्थ और प्रोफाइल देख रह जाएंगे दंग, जानें पूरी सच्चाई...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-16 12:16:29

Mobile Ads 1x1

Ishan Kishan-Aditi Hundia: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडिया की T20 टीम में वापसी कर रहे इशान किशन ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैच में भी अपनी बैटिंग का जलवा दिखाया. कोलंबो में खेले जा रहे इस T20 वर्ल्ड कप मैच में इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई. अभिषेक शर्मा के पहले ओवर में बिना कोई रन बनाए आउट होने के बाद इंडियन टीम प्रेशर में थी जिसे ईशान ने बखूबी अच्छे तरह से संभाला. ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के लगाए. ईशान की बैटिंग के बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

इशान किशन के दादा ने इस रिश्ते को मंजूरी दी

इशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने क्रिकेटर के मॉडल अदिति हुंडिया के साथ रिश्ते को कन्फर्म किया है. ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने साफ कर दिया है कि परिवार ईशान की पसंद की लड़की से उसकी शादी के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने खुले तौर पर माना कि अदिति हुंडिया ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और पेशे से मॉडल हैं. मॉडर्न सोच दिखाते हुए अनुराग पांडे ने कहा, ‘हमें वही मानना ​​चाहिए जिससे हमारे बच्चे खुश हों.’ ईशान और अदिति काफी समय से खबरों में हैं, लेकिन परिवार के किसी बड़े सदस्य का यह पहला ऐसा साफ पब्लिक बयान है. ऐसे में आइये जानते हैं अदिति हुंडिया के बारे में कि आखिर वो कौन हैं और किस प्रोफेशन से जुड़ी हैं साथ ही कि वह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं.

पिता हैं बिजनेसमैन, अदिति खुद भी हैं एंटरप्रेन्योर

जयपुर की रहने वाली अदिति, बिजनेसमैन ललित हुंडिया की बेटी हैं. अदिति एक हाई-क्लास जैन फैमिली से हैं और एक ब्लॉगर हैं. 2016 से मॉडलिंग में एक्टिव अदिति ने जयपुर में अपना फैशन आउटलेट भी खोला है. अदिति ने अपनी पूरी पढ़ाई जयपुर में ही की है. मॉडलिंग के अलावा अदिति अपनी मां के साथ सोशल वर्क में भी एक्टिव रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह और उनकी मां ‘संगिनी’ ग्रुप से जुड़ी हैं, जो अनाथ बच्चों की मदद करता है.

अदिता हुंडिया का इनकम का सोर्स और नेट वर्थ 

अदिता हुंडिया मॉडलिंग के अलावा एक फैशन इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन भी हैं. उनकी नेट वर्थ लगभग 160 से 250 मिलियन रुपये के बीच होने का अनुमान है. उनकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा उनके अपने फैशन ब्रांड से आता है. इंस्टाग्राम पर उनके 300,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स भी हैं, जहाँ वह अलग-अलग ब्रांड्स को प्रमोट करती हैं. म्यूजिक एल्बम और मॉडलिंग के अलावा, वह एडवर्टाइजमेंट से भी कमाई करती हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Aditi Hundia Net Worth: करोड़ों की नेटवर्थ और जयपुर की हाई-प्रोफाइल फैमिली, जानें कौन हैं ईशान किशन की होने वाली दुल्हन अदिति हुंडिया?

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-16 12:16:29

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS