Ishan Kishan Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन ने 42 गेंदों में शतक लगाकर शानदार वापसी की है. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 छक्के और 6 चौके लगाए हैं.
Ishan Kishan century
Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल शतक बनाया है. उन्होंने यह उपलब्धि तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी T20 मैच में हासिल की है. संघर्ष के बाद ईशान किशन को करीब 2 साल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में लगातार फ्लॉप रहे संजू सैमसन की जगह पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए है. इस सीरीज में ईशान किशन का बल्ला शानदार चला है. जब भी खेले हैं ताबड़तोड़ पारी खेली है.
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर जबरदस्त प्रहार किया और एक ही ओवर में 29 रन बनाए. ईशान ने स्पिनर ईश सोढ़ी के ओवर की सभी छह गेंदों पर बाउंड्री लगाईं. उन्होंने 28 गेंदों पर चौके के सहारे अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपने शतकीय पारी में ईशान ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए.
इससे पहले, ईशान किशन का T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर 89 रन था. उन्होंने अपने 36वें T20 इंटरनेशनल मैच में अपना पहला शतक बनाया। ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे T20 मैच में नहीं खेले थे. उस मैच के टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि ईशान किशन की तबीयत ठीक नहीं है. ईशान ने रायपुर में खेले गए T20 मैच में अर्धशतक बनाया था. T20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान ने जो फॉर्म दिखाया है, वह भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है.
ईशान किशन ने अगस्त 2024 से डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस दी है. भारतीय टीम से बाहर होने के बाद ईशान ने शानदार वापसी की. बुची बाबू टूर्नामेंट, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, IPL, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब एक T20 इंटरनेशनल में सेंचुरी बनाई. वह 43 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें जैकब डफी की गेंद पर फिलिप्स ने कैच किया.
यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…
RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…
यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…
Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…
Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…
Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…