<

VIDEO: पटना पहुंचते ही चचेरी बहन के घर गए ईशान किशन, सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, बोले- अच्छे सवाल…

ईशान किशन ने पटना एयरपोर्ट पर फैंस से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और कहा कि वर्ल्ड कप जीतना बहुत खुशी की बात है. ईशान पटना पहुंचने के बाद अपनी चचेरी बहन के घर पहुंचे.

नई दिल्ली. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने घर पटना पहुंचे तो फैंस का उत्साह देखने लायक था. पटना एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में  फैंस उन्हें देखने के लिए जमा हो गए थे. जैसे ही ईशान किशन एयरपोर्ट से बाहर आए, फैंस ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया. ईशान ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और कहा कि वर्ल्ड कप जीतना बहुत खुशी की बात है. ईशान पटना पहुंचने के बाद अपनी चचेरी बहन के घर पहुंचे.

पटना पहुंचते ही ईशान किशन सबसे पहले अपनी चचेरी बहन के घर गए.  मैच से कुछ समय पहले सड़क हादसे में उनकी चचेरी बहन और बहनोई की मौत हो गई थी. इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था. वर्ल्ड कप के दौरान भी ईशान ने अपनी बहन को याद किया था. पटना आकर उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया. परिवार के लोग ईशान की इस बड़ी सफलता से खुश भी थे और अपनों को याद कर भावुक भी नजर आए.

युवाओं के लिए प्रेरणा है यह जीत

मीडिया से बात करते हुए ईशान किशन ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है. उन्होंने कहा कि इस जीत से देश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. जब उनसे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के मंदिर जाने वाले बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. ईशान ने मुस्कुराते हुए कहा कि टीम ने इतना बड़ा वर्ल्ड कप जीता है, इसलिए अच्छे सवाल पूछने चाहिए. ईशान किशन ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे देश की है. उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद भी किया.

फाइनल में ईशान ने ठोकी थी फिफ्टी

ईशान का प्रदर्शन फाइनल मैच में टीम के लिए काफी अहम रहा. उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाज़ी की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में भूमिका निभाई. ईशान ने तेज़ रन बनाते हुए विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा और स्ट्राइक रोटेट करते हुए साझेदारी को आगे बढ़ाया. उनकी पारी की वजह से टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली. फाइनल में उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन की पारी खेली थी.
Satyam Sengar

Recent Posts

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Defender? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…

Last Updated: March 31, 2026 15:40:12 IST

Alka yagnik: दुर्लभ बीमारी SNHL क्या है? जिसकी 2 साल से शिकार हैं अलका याग्निक, फिर बिगड़ी तबीयत

Rare Sensorineural Hearing Loss: बॉलीवुड की सुरों की मल्लिका अलका याग्निक ने हाल में सेहत…

Last Updated: March 31, 2026 15:36:10 IST

क्या है Nyaya Setu? Whatsapp के जरिए ले सकते हैं कानूनी सलाह, बात करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

अगर आपको कानूनी ज्ञान नहीं है तो भी आप कानून के बारे में सारी जानकारी…

Last Updated: March 31, 2026 15:34:55 IST

West Bengal Chunav 2026: कोलकाता हाई कोर्ट की दो टूक, कहा- चुनाव आयोग को है तबादलों का अधिकार

West Bengal Chunav 2026: बीडीओ और विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों को…

Last Updated: March 31, 2026 15:30:44 IST

फैमिली के लिए खरीदनी है सनरूफ वाली कार? 8 लाख से कम में लाएं घर, नहीं रहेगी बजट की टेंशन

पहले सनरूफ केवल कुछ महंगी कारों में ही देखने के लिए मिलता था, लेकिन आज…

Last Updated: March 31, 2026 15:27:58 IST

अकेले ही कर दिया नदी का कायापलट, बिट्टू तबाही के बुलंद हौसले से अजनार को मिला नया जीवन, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा कस्बे के 20…

Last Updated: March 31, 2026 15:27:09 IST