<

अकेले ही कर दिया नदी का कायापलट, बिट्टू तबाही के बुलंद हौसले से अजनार को मिला नया जीवन, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा कस्बे के 20 वर्षीय युवक बिट्टू की कहानी खूब वायरल हो रही है. लोग जिस अजनार नदी को कभी साफ न होने वाली गंदी नाली समझ चुके थे, उसी नदी का चेहरा इस एक युवक ने अपनी मेहनत से बदलकर रख दिया.

अगर मन में जज्बा हो और हौसले बुलंद हों तो इंसान क्या नहीं कर सकता? ऐसा ही कुछ अनोखा कारनामा कर दिखाया है मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले में रहने वाले बिट्टू ने.

सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा कस्बे के 20 वर्षीय युवक बिट्टू की कहानी खूब वायरल हो रही है. लोग जिस अजनार नदी को कभी साफ न होने वाली गंदी नाली समझ चुके थे, उसी नदी का चेहरा इस एक युवक ने अपनी मेहनत से बदलकर रख दिया.

कौन हैं बिट्टू तबाही?

बिट्टू तबाही का असली नाम बिट्टू सिंह रघुवंशी है और वे ब्यावरा के रहने वाले एक युवा पर्यावरण-प्रेमी हैं. उन्हें “तबाही” नाम उनके जोशीले अंदाज़ और बेबाक स्वभाव के कारण मिला, लेकिन आज यही नाम अजनार नदी की सफाई से जुड़ गया है. बिट्टू ने किसी बड़े संगठन या सरकारी योजना का इंतज़ार नहीं किया, बल्कि खुद ही मैदान में उतरने का फैसला किया. अजनार नदी की हालत देखकर उन्होंने खुद ही उसकी सफाई का संकल्प लिया.  

ब्यावरा से बहने वाली अजनार नदी लंबे समय से प्लास्टिक, कपड़े, थर्माकोल और घरेलू कचरे से भरी हुई थी. उसका पानी काला और बदबूदार हो चुका था. आसपास के लोगों को लगने लगा था कि यह नदी अब कभी साफ नहीं हो सकती, इसलिए वे इसे सिर्फ गंदे नाले की तरह देखने लगे. इसी हालात को देखते हुए बिट्टू ने तय किया कि वह अकेले ही सही, पर इस नदी को साफ करने की कोशिश जरूर करेगा.  

रंग लाई मेहनत

बिट्टू ने 26 जनवरी से खुद अपने हाथों से गंदगी निकालनी शुरू की और बाद में कुछ दोस्त भी उसके इस मिशन से जुड़ गए. शुरुआत में कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा, कुछ ने मज़ाक उड़ाया कि वह “व्यूज़ के लिए सफाई” कर रहा है. लेकिन बिट्टू रोज़ नदी में उतरकर कूड़ा, प्लास्टिक और गंदगी निकालता रहा. वह वीडियो बनाकर सिर्फ इतना दिखाता कि एक आम इंसान भी बदलाव की शुरुआत कर सकता है. धीरे-धीरे सफाई का असर दिखने लगा और वही लोग, जो पहले ताने मारते थे, अब उसके काम की तारीफ करने लगे.

भारत की कई नदियां गंदगी से प्रदूषित हो चुकी हैं. अगर अजनार नदी की तरह उनकी भी सफाई सही ढंग से की जाने लगे, तो देश की सारी नदियां फिर से स्वच्छ हो जाएंगी. बिट्टू का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसे उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि यह लड़का दिखा रहा है कि असली “फ्लेक्स” नाम, शोहरत या पैसे नहीं, बल्कि चुपचाप मेहनत करके काम दिखाना है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

ATM रूम बना सैलून! गर्मी से बचने के लिए शख्स ने एसी में कटवाए बाल, वीडियो वायरल

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्राहक को ATM…

Last Updated: May 11, 2026 17:59:30 IST

Funny Jokes: मेले में रावण को नेता ही क्यों जलाते हैं? बेटे के पूछने पर पिता का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 11, 2026 17:42:57 IST

IPL 2026 के बीच पहाड़ों पर इश्क लड़ा रहे अर्शदीप सिंह, वादियों में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे हुए आये नजर, Video Viral

Arshdeep Singh: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स…

Last Updated: May 11, 2026 17:20:13 IST

Gold Price Today 11 May 2026: PM मोदी की अपील के बाद क्या गिरे सोने के दाम या कीमतों में हुआ इजाफा, नोट करें शहरों के रेट्स

Gold Price Today 11 May 2026: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के शहरों…

Last Updated: May 11, 2026 17:19:54 IST

मुजफ्फरपुर: बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे हुए फरार, प्रशासनिक विभाग में आया भूचाल

muzzafarpur news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां…

Last Updated: May 11, 2026 17:16:51 IST