न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ईशान किशन का 'विराट' अवतार! रायपुर में मात्र 21 गेंदों में रचा इतिहास और बनाया एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया. देखें पूरी लिस्ट...
Ishan Kishan
रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I में, ईशान किशन ने एक बेहद शानदार और मैच पलटने वाली पारी खेली, जिसने 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी में जान फूंक दी. शुरुआती ओवरों में ही सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट खोने के बाद भारत महज 6 रन पर 2 विकेट के नुकसान पर मुश्किल दौर में खड़ा था, लेकिन यह रात ईशान किशन के नाम थी जिन्होंने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने बेखौफ अंदाज दिखाया और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ विस्फोटक पावर-हिटिंग और बेहतरीन टाइमिंग का मुजाहिरा पेश किया, उन्होंने मात्र 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. इस मामले में उन्होंने पिछले ही मैच में अभिषेक शर्मा द्वारा बनाए गए 22 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और उनकी इसी बेख़ौफ़ पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पावर प्ले में 75 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.
यही नहीं ईशान ने एक और कीर्तिमान रचा है ईशान किशन ने मैच के पहले छह ओवरों के भीतर ही मात्र 23 गेंदों में 56 रन बनाए। इसके साथ ही वह ‘फुल मेंबर’ देशों के इतिहास में पावरप्ले के दौरान 50+ रन बनाने वाले तीसरे नॉन-ओपनर (गैर-सलामी बल्लेबाज) बन गए हैं. इस सूची में किशन दूसरे स्थान पर हैं; पावरप्ले में किसी नॉन-ओपनर द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर जिम्बाब्वे के दोन मायर्स (60 रन बनाम रवांडा) के नाम है. इस सूची में शामिल तीसरे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के जोश इंगलिस हैं, जिन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 गेंदों में 51 रन बनाए थे.
कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर किशन ने एक महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। हालांकि किशन 32 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन तब तक वह भारत को जीत की दहलीज पर खड़ा कर चुके थे. और इसके बाद बाकी का कसर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरा कर दिया। भारत ने इस लक्ष्य को 27 गेंदें शेष रहते ही शान से हासिल कर लिया और पांच मैचों की T20I सीरीज में न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली.
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…