<

India Squad for T20 World Cup 2026: खत्म हुआ ईशान किशन का 2 साल का वनवास, क्या आप जानते हैं वह रिकॉर्ड; रोहित-कोहली भी नहीं टिकते

India Squad for T20 World Cup 2026: ईशान किशन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच दिवसीय टी-20 मुकाबलों के लिए भी चुना गया है.

India Squad for T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने आखिरकार शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच दिवसीय टी-20 मुकाबलों के लिए स्क्वाड कर दिया है. टीम इंडिया में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, इनमें से ज्यादातर पुराने हैं. ईशान किशन का नाम भी इसमें शामिल किया है, जो काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे. टीम का सेलेक्शन मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर में हुआ. एलान के दौरान टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे. 

लंबे समय बाद ईशान किशन को मौका

यहां पर बता दें कि पिछले काफी समय से बाहर चल रहे विकेटकीपर ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है. ईशान किशन ने झारखंड की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतकर पटना और बिहार का नाम रोशन किया. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अच्छी बैटिंग की. इसके बाद क्रिकेट एक्सपर्ट के अलावा फैन्स भी ईशान किशन की टीम इंडिया में टीम इंडिया में वापसी की मांग कर रहे थे. 

45 गेंदों में धमाकेदार अंदाज में लगाया शतक

पिछले दिनों पुणे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2025 का फाइनल टी20 मैच गया था. फाइनल मुकाबले में झारखंड और हरियाणा की टीम आमने सामने थीं. झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में अपनी टीम की ओर से तूफ़ानी शतकीय पारी खेली. ईशान किशन की दमदारी बैटिंग के चलते ही झारखंड मजबूत स्थिति में पहुंचा. ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में 45 गेंदों में धमाकेदार अंदाज में शतक लगाया. कुल मिलाकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन की बैटिंग फॉर्म शानदार रही. इसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि ईशान किशन की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है? आखिरकार ऐसा ही हुआ. 

45 गेंदों पर लगाया था शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर चला. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद फटाफट अंदाज में 45 गेंदों में 100 रन बना डाले. इससे पता चलता है कि ईशान किशन में रन बनाने की भूख कितनी अधिक है. ईशान किशन ने पुणे के मैदान में हर तरफ बल्ला घुमाया. इस दौरान उन्होंने हर तरह के शॉट खेले. फाइनल मुकाबले में बतौर कप्तान ईशान किशन ने अपनी पारी में कुल 49 गेंदे खेली और 101 रन बनाए. 

दर्शकों का किया मनोरंजन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2025 के फाइनल मैच में झारखंड और हरियाणा आमने-सामने  थीं. झारखंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 262 रनों का विशाल स्कोर बनाया. ईशान ने 101, जबकि कुशाग्र ने भी शानदार 81 रनों का योगदान दिया था. 101 रनों की पारी में ईशान किशन ने 6 जानदार चौके और 10 लंबे छक्के जड़े. उनके बैटिंग के अंदाज से लगने लगा था कि उनका चयन टीम इंंडिया में तय है. आखिरकार उनका प्रयास रंग लाया. ईशान किशन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच दिवसीय टी-20 मुकाबलों के लिए भी चुना गया है. 

बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी

ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम गेंदों (126) में वनडे दोहरा शतक (210 रन) बनाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था.  यह उनका पहला वनडे शतक था जिसे उन्होंने दोहरे शतक में बदला. इस तरह ODI में दोहरा शतक (200 रन) बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं, यह रिकॉर्ड अब तक बरकरार है. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:30:41 IST