आमिर खान के बारे में यह मशहूर है कि वो Script से संतुष्ट हुए बिना कोई भी काम नहीं करते है. लेकिन दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता देव आनंद के प्रति सम्मान के कारण उन्होंने एक बार यह नियम तोड़ था. यह खुलासा देव आनंद के करीबी दोस्त मोहन चूरीवाला ने किया है. उन्होंने बताया कि आमिर ने फिल्म 'अव्वल नंबर' (1990) केवल अपने पिता के कहने पर और देव साहब के कद की वजह से साइन की थी.
bollywood
The untold Story : आमिर खान आज फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में गिने जाते है जो फिल्म की हर बारीकी पर ध्यान देते है. लेकिन 1990 में आई फिल्म ‘अव्वल नंबर’ के दौरान मामला कुछ अलग था.
पिता की सलाह और देव आनंद का सम्मान मोहन चूरीवाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि आमिर खान ने खुद एक बार साझा किया था कि ‘अव्वल नंबर’ उनके करियर की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसे उन्होंने बिना किसी सवाल-जवाब के साइन किया था. आमिर के पिता ने उनसे कहा था, कहानी मत पूछना, स्क्रिप्ट मत मांगना और पैसों के बारे में तो बात भी मत करना. बस जाओ और देव साहब को हां कह दो.
देव आनंद का रुतबा उस दौर में देव आनंद का कद इतना बड़ा था कि आमिर जैसे उभरते हुए सितारे के लिए उनके साथ काम करना ही सम्मान की बात थी. चूरीवाला ने यह भी बताया कि देव साहब इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ‘पे मास्टर’ (पैसे देने वाले) थे. वे खुद फोन करके कलाकारों को उनका चेक ले जाने के लिए कहते थे चाहे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो या नहीं.
बिना शर्तों के काम आज के दौर में जहां कॉन्ट्रैक्ट और कई तरह की शर्तों के बिना कोई फिल्म साइन नहीं होती, आमिर खान का यह फैसला उनके और उनके परिवार के देव आनंद के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है. इसी वजह से आमिर ने बिना कहानी सुने उस फिल्म में काम करना स्वीकार किया था.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…