Live TV
Search
Home > क्रिकेट > 47 में डेब्यू, 51 की उम्र में 5 विकेट हॉल! महिला क्रिकेटर ने तोड़ा 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुरुषों को भी छोड़ा पीछे

47 में डेब्यू, 51 की उम्र में 5 विकेट हॉल! महिला क्रिकेटर ने तोड़ा 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुरुषों को भी छोड़ा पीछे

Joanne Hicks: 47 की उम्र में डेब्यू करने वाली जोआने हिक्स ने 51 साल की उम्र में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास. 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पुरुषों को भी पीछे छोड़ा, पढ़ें पूरी खबर.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 15:16:56 IST

Mobile Ads 1x1

आइसल ऑफ मैन की 51 वर्षीय ऑफ स्पिनर जोआने हिक्स (Joanne Hicks) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने करीब 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट (Five-wicket haul) लेने वाली सबसे उम्रदराज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया है.

हिक्स ने यह उपलब्धि 51 साल और 173 दिन की उम्र में ग्रीस (Greece Women) के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की. यह मुकाबला रोमानिया के मोआरा व्लासी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था.

10 रन देकर झटके 5 विकेट

मैच में जोआने हिक्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में यह उनका तीसरा 5-विकेट हॉल है. हिक्स की फिरकी के सामने ग्रीस की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई और पूरी टीम 15 ओवर में महज 52 रनों पर ढेर हो गई.

इसके जवाब में आइसल ऑफ मैन की टीम ने महज पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की.

ऑस्ट्रेलियन दिग्गज का रिकॉर्ड ध्वस्त

इस स्पेल के साथ ही हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बाएं हाथ के स्पिनर बर्ट आयरनमॉन्गर (Bert Ironmonger) का 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. आयरनमॉन्गर ने साल 1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 49 साल और 314 दिन की उम्र में 5 विकेट लिए थे.

उस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में आयरनमॉन्गर ने एक ही दिन में दो बार 5-विकेट हॉल (5/6 और 6/18) लिए थे, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 36 और दूसरी पारी में 45 रनों पर सिमट गई थी.

देर से शुरू हुआ इंटरनेशनल करियर

जोआने हिक्स का यह रिकॉर्ड इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 47 साल की उम्र में की थी. हिक्स ने साल 2024 में ग्रीस और माल्टा के खिलाफ एक ही हफ्ते के अंदर दो बार 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. माल्टा के खिलाफ 49 साल और 168 दिन की उम्र में लिया गया 5-विकेट हॉल अब तक महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का रिकॉर्ड था. अब 51 साल की उम्र में 5/10 का स्पेल डालकर उन्होंने न सिर्फ अपना ही रिकॉर्ड सुधारा, बल्कि पुरुष क्रिकेट के भी सबसे बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

MORE NEWS