<

जॉश हेजलवुड का बड़ा लक्ष्य, बोले- भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना सपना…

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेज़लवुड ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने को अपने करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य बताया है. अगस्त में बांग्लादेश दौरे से उनकी टेस्ट टीम में वापसी होने जा रही है.

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि उनके करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अक्टूबर 2026 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद साल 2027 की शुरुआत में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. वहीं जून से अगस्त 2027 के बीच इंग्लैंड में प्रतिष्ठित एशेज सीरीज खेली जाएगी. हेज़लवुड का मानना है कि ये तीनों दौरे ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक होंगे.

साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जॉश हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं. हालांकि, वह अब तक भारत, दक्षिण अफ्रीका या इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं. उन्होंने कहा कि इन देशों में जीत हासिल करना सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का सपना है. हेजलवुड के अनुसार, लंबे समय से साथ खेल रही मौजूदा टीम इन अहम दौरों पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बांग्लादेश दौरे से होगी टेस्ट टीम में वापसी

जॉश हेज़लवुड अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए एक साल से अधिक समय बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी करने जा रहे हैं. उनकी वापसी के बाद तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, हेज़लवुड ने बोलैंड की जमकर तारीफ की और कहा कि वह भविष्य में उनके साथ ज्यादा टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं.

कड़ी चुनौती के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलियाई टीम

हेज़लवुड ने कहा कि भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे देशों में टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं होगा, लेकिन यही चुनौती उन्हें लगातार मेहनत करने की प्रेरणा देती है. उन्होंने भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इन कठिन विदेशी दौरों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी. अनुभवी तेज गेंदबाज का मानना है कि अगर टीम अपनी क्षमता के अनुसार खेलती है तो वह इन तीनों देशों में यादगार जीत दर्ज कर सकती है और अपने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ सकती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST