<
Categories: खेल

NZ vs WI: टेस्ट इतिहास का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूकी वेस्टइंडीज, जस्टिन ग्रीव्स ने दोहरा शतक जड़ उड़ाए न्यूजीलैंड के होश

NZ vs WI: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगा दिया है. साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

Justin Greaves Double Century: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा. यह टेस्ट मैच के 5वें दिन तक चला, लेकिन किसी को जीत नहीं मिली. 531 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछी करते हुए वेस्टइंडीज ने टेस्ट ड्रॉ करा दिया. वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया. यह ग्रीव्स के करियर का पहला दोहरा शतक है, जिसके साथ उन्होंने खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. जस्टिन ग्रीव्स वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

इससे पहले कार्ल हूपर ने नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के लिए नाबाद 178 रन की पारी खेली थी. कार्ल हूपर ने साल 1993 में पाकिस्तान के खिलाफ यह पारी खेली थी. वहीं, वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें, तो इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम नंबर 6 पर टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 258 रन की पारी खेली थी.

ग्रीव्स और रोच ने बचाया मैच

इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रनों का टारगेट दिया था. वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, लेकिन शुरुआत में ही विकेट गंवा दिए. वेस्टइंडीज ने 74 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए, जिसके चलते न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ़ रही थी. इस बीच जस्टिन ग्रीव्स और शाई होप वेस्टइंडीज की उम्मीद बनकर सामने आए और 5वें विकेट के लिए 196 रनों की साझेदारी की. दोनों खिलाड़ियों ने मैच का रुख बदल दिया और आखिरी दिन तक मैच ले गए. टेस्ट मैच के पांचवें दिन शाई होप 234 गेंदों पर 140 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद जस्टिन ग्रीव्स ने कमान संभाली और पारी के अंत तक खेलते रहे.

केमार रोच ने भी खेली ऐतिहासिक पारी

जस्टिन ग्रीव्स ने 388 गेंदों का सामना किया और नाबाद 202 रन बनाए. उनकी इस पारी में 19 चौके शामिल रहे. बल्लेबाजी के दौरान ग्रीव्स को हैमस्ट्रिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और क्रीज पर डटे रहे. उनकी इस ऐतिहासिक पारी में केमार रोच ने उनका साथ दिया. रोच ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक है. इस दौरान रोच ने 282 गेंदों का सामना किया. दोनों खिलाड़ियों ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 180 रन भी जोड़े, जिसने मैच ड्रॉ हो गया.

न्यूजीलैंड ने जीतकर भी मैच गंवाया

वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए. इस दौरान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 167 रन बनाए और ऑल आउट हो गए. फिर न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 466 रन बनाकर पारी घोषित की. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 531 रनों का टारगेट दिया. वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी दिन तक बल्लेबाजी की और मैच को ड्रॉ कर दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

फीमेल ऑर्गेज्‍म क्या होता है? क्या यह केवल पेनिट्रेशन से ही आता है, इन 3 तरह से भी मिलेगा सेटिस्फेक्शन

What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…

Last Updated: April 9, 2026 20:39:41 IST

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST