<

Kapil Dev Love Story: स्टार एक्ट्रेस की मां से प्यार कर बैठे थे कपील देव, शादी तक चली गई थी बात; फिर अपनी गर्लफ्रेंड…

Kapil Dev Love Story: कपिल देव की बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका के साथ अनकही लव स्टोरी उनका ब्रेकअप और बाद में सुपरस्टार कमल हासन के साथ उनकी शादी और तलाक, क्रिकेट और सिनेमा के सबसे चर्चित चैप्टर्स में से एक है.

Kapil Dev Love Story: भारत में दो चीजें काफी पॉपुलर हैं पहला क्रिकेट और दूसरा बॉलीवुड. हिंदुस्तान में इन दोनों में ही एक खास रिश्ता रहा है. वो रिश्ता प्यार का रहा है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से लेकर हरभजन सिंह और गीता बसरा तक कई ऐसे क्रिकेट हुए है जिनको बॉलीवुड में उनका प्यार मिला है. ये तो आज की बात है लेकिन क्या आपको पता हैं जब क्रिकेट इतना ग्लैमर नहीं था तब भी एक लव स्टोरी ऐसी थी जिसके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे. ये लव स्टोरी थी वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन कपिल देव और एक्ट्रेस सारिका की. जिन्होने बाद में सुपस्टार कमल हसन से शादी कर ली.

सारिका के साथ कपिल देव का अनसुना रोमांस

कपिल देव वो इंसान हैं जिन्होंने इंडिया को पहली बार 1983 वर्ल्ड कप जिताने का तोहफ़ा दिया. उन्हें सिर्फ़ उनके क्रिकेट स्किल के लिए ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर उनके चार्म के लिए भी पसंद किया जाता था. 1980 के दशक के बीच में कुछ रिपोर्ट्स में उनका नाम सारिका से जोड़ा गया. जो उस ज़माने की बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक थीं.

कैसे हुई थी मुलाकात?

इन दोनों का मुलाकात इत्तेफ़ाक नहीं थी. ये मुलाकात मनोज कुमार की पत्नी के जरिए हुई थी. जिन्होने एक शोसल गैदरिंग में दोनों को एक दूसरे से इंट्रोड्यूस कराया था. दोनों के रिश्ता एक कैज़ुअल बातचीत से शुरू हुआ था वह जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गया और अंदर के लोगों ने इशारा किया कि शादी की घंटियां बजने वाली हैं. कहा जाता है कि सारिका पंजाब में कपिल के परिवार से भी मिली थीं जिससे पता चलता था कि रिश्ता कितना सीरियस होता जा रहा है. दोस्तों और मीडिया को भी लगा कि यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है.

कपिल देव और सारिका ने शादी क्यों नहीं की?

बढ़ती नजदीकियों के बावजूद जल्द ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. रिपोर्ट्स बताती हैं कि कपिल देव उस समय अपनी गर्लफ्रेंड रोमी भाटिया से इमोशनली जुड़े हुए थे. इस वजह से सारिका से शादी करने से पीछे हट गए. उस समय के गॉसिप कॉलम के मुताबिक सारिका शायद एक रिबाउंड थीं क्योंकि कपिल रोमी के साथ मुश्किल दौर से निकलने की कोशिश कर रहे थे.

आखिरकार इस महान क्रिकेटर ने रोमी भाटिया के साथ सुलह कर ली और 1980 में उनसे शादी कर ली. आज रोमी हर तरह से उनकी पत्नी और पार्टनर हैं.अक्सर उन्हें पब्लिक अपीयरेंस और क्रिकेट इवेंट्स में सपोर्ट करते हुए देखा जाता है.

सारिका की कमल हासन से शादी

इस बीच सारिका ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू किया.1988 में उन्होंने इंडियन सिनेमा के वर्सेटाइल और आइकॉनिक सुपरस्टार कमल हासन से शादी की. दिलचस्प बात यह है कि उनकी बेटी श्रुति हासन का जन्म दो साल पहले 1986 में हुआ था और उसके बाद उनकी दूसरी बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ.

सारिका-कमल हासन की जोड़ी बहुत ही ग्लैमरस थी. सिनेमा की दो मशहूर हस्तियां एक ही छत के नीचे एक साथ आईं. हालांकि उनकी शादी में भी उतार-चढ़ाव आए. कई सालों के उतार-चढ़ाव के बाद इस कपल ने 2002 में तलाक के लिए अर्जी दी और 2004 में अलग होने का फैसला हुआ.

श्रुति हासन ने माता-पिता के तलाक पर खुलकर की बात

पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने माता-पिता के अलग होने के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि दोनों ने शादी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन चीजें बस नहीं हुईं. अलग होने के बावजूद श्रुति के अपने माता-पिता दोनों के साथ मजबूत रिश्ते हैं और उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में अपना एक अच्छा करियर बनाया है. हाल ही में श्रुति रजनीकांत की फिल्म “कुली” में नज़र आईं, जहां उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ़ हुई. उनके सफ़र को अक्सर हिम्मत की झलक के तौर पर देखा जाता है जिसमें वह पब्लिक की नज़रों के बीच बड़ी हुईं और फिर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर इस एक स्तोत्र का पाठ करना है बेहद चमत्कारी, मिलेगा कई गुना लाभ

Shri Hanumat Pancharatnam: हनुमान जयंती के दिन लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, इन्ही…

Last Updated: April 1, 2026 17:02:10 IST

अंतिम संस्कार में पहुंचे बंदर, महिला को लगे लगाकर रोए, देखकर भावुक हुए लोग

Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित…

Last Updated: April 1, 2026 16:57:33 IST

दोस्त बनकर मिलने गया, भाभी से ही लड़ा बैठा इश्क़, बर्बाद किया भारतीय क्रिकेटर का हंसता खेलता घर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…

Last Updated: April 1, 2026 16:50:30 IST

IPL 2026: क्या DC vs LSG मैच में बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम, देखें रिपोर्ट

LSG vs DC Weather Forecast: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल…

Last Updated: April 1, 2026 16:41:16 IST

अप्रैल 2026 में एंट्री मारेंगी ये 4 दमदार बाइकें, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Triumph 350 भी शामिल

यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी.…

Last Updated: April 1, 2026 16:37:44 IST

जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते?इसके पीछे छिपे हैं 5 ऐसे गहरे रहस्य जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Jain Monk History: जैन धर्म अपनी अनोखी परंपराओं और कठिन साधना के लिए जाना जाता…

Last Updated: April 1, 2026 16:36:32 IST