<

दो चरणों में होगा “खेल महाकुंभ 2025” का आयोजन, सीएम सैनी 2 अगस्त को पंचकूला से करेंगे शुभारंभ, पहले चरण के खेल 4 अगस्त तक

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी है कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "खेल महाकुंभ 2025" का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 2 अगस्त को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। पहले चरण के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे।

India News (इंडिया न्यूज), Khel Mahakumbh 2025 : खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी है कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "खेल महाकुंभ 2025" का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 2 अगस्त को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।

कुल 15,410 खिलाड़ी 26 खेलों में हिस्सा लेंगे

पहले चरण के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में खेल मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महाकुंभ में प्रदेश के 22 जिलों और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) के कुल 15,410 खिलाड़ी 26 खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि पिछले 17 वर्षों में हुए पांच ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने लगातार पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

खेलों का आयोजन प्रदेश के चार शहरों में किया जाएगा

अब तक कुल 15 ओलंपिक पदक राज्य के खाते में आए हैं। खेलों का आयोजन प्रदेश के चार शहरों में किया जाएगा - पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और हॉकी, फरीदाबाद में शूटिंग व ताइक्वांडो; रोहतक में बॉक्सिंग, नेटबॉल और फुटबॉल तथा सोनीपत में लॉन टेनिस खेल आयोजित किए जाएंगे।

Recent Posts

सिर्फ 11 सेकंड में ढूंढ कर दिखाएं छुपा हुआ आलू, यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी आंखों और दिमाग दोनों को कर देगा कन्फ्यूज

Optical Illusion Puzzle: यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन पजल है जिसमें कई बिल्लियों के बीच एक…

Last Updated: February 23, 2026 13:46:21 IST

सांप घरों और गार्डेन में क्यों आते हैं? जानें उनकी पसंदीदा छिपने की जगहें कौन-सी है, तुरंत साफ करें

Snake Home: गर्मियों और बरसात के दिनों में घरों व बगीचों के आसपास सांप दिखाई…

Last Updated: February 23, 2026 13:46:19 IST

देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस; कब चली, कितना कमाया और क्या है इसमें खासियत? जानें

Tejas Express: भारतीय रेलवे यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की…

Last Updated: February 23, 2026 13:45:48 IST

IPL ने बना दी जोड़ी… पहली मुलाकात में इंडियन मॉडल को दिल दे बैठा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, पढ़ें दिलचस्प लव स्टोरी

Shaun Tait Love Story: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मॉडल माशूम…

Last Updated: February 23, 2026 13:31:02 IST

बेरोजगारी की कड़वी सच्चाई, इतनी बड़ी डिग्री के बावजूद नहीं मिली कोई नौकरी, रैपिडो चलाकर गुजारा करने को मजबूर युवक

सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक रैपिडो…

Last Updated: February 23, 2026 13:19:15 IST