<

मियांदाद से भिड़े, गांगुली को किया बाहर… भारत का एक ऐसा विकेटकीपर, जिसके रिकॉर्ड से ज्यादा विवादों ने बटोरी सुर्खियां

Kiran More Birthday Special: किरण मोरे भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. उनके क्रिकेट करियर में ऐसे कई पल आए, जिन्होंने उन्हें सुर्खियों में रखा. जावेद मियांदाद से लेकर सौरव गांगुली को टीम से बाहर करने के फैसले को लेकर भी विवादों में रहे. जानिए भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज विकेटकीपर की क्रिकेट करियर की रोचक कहानी और उनके रिकॉर्ड.

भारतीय क्रिकेट में जब बेहतरीन विकेटकीपरों की बात होती है तो किरण मोरे का नाम जरूर लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं. मैदान पर उन्होंने एक ऐसा पल भी देखा, जिसने भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को और चर्चित बना दिया. वहीं, मैदान के बाहर कुछ ऐसे फैसले और विवाद भी उनके नाम से जुड़े, जिनकी वजह से उन्हें क्रिकेट फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ी. लेकिन किरण मोरे की कहानी सिर्फ विवादों तक सीमित नहीं है. उनका क्रिकेट करियर कई दिलचस्प किस्सों और शानदार रिकॉर्ड से भरा हुआ है.

किरण मोरे का जन्म 4 सितंबर 1962 को गुजरात के वडोदरा में हुआ था. उन्होंने 1984 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. भारत के लिए उनका वनडे डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में हुआ था. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें सबसे खास पहचान 1988 में मिली, जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी कायम है.

एक टेस्ट में 6 स्टंपिंग कर रचा इतिहास

साल 1988 में चेन्नई में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला गया. यह मुकाबला भारतीय लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के लिए भी बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने इसी मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था.

हिरवानी की शानदार गेंदबाजी और किरण मोरे की बेहतरीन विकेटकीपिंग ने मिलकर इतिहास रच दिया. मोरे ने मैच की एक पारी में 5 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया, जबकि पूरे मुकाबले में उन्होंने कुल 6 स्टंपिंग कीं. टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 और एक मैच में 6 स्टंपिंग का यह रिकॉर्ड आज भी विश्व रिकॉर्ड है.

ग्राहम गूच का कैच छोड़ना पड़ा भारी

किरण मोरे के करियर का एक ऐसा किस्सा भी है, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाए. साल 1990 में भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेला गया था. मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्राहम गूच 36 रन पर थे. संजीव शर्मा की गेंद पर उन्होंने एक आसान कैच दिया, लेकिन मोरे इसे पकड़ नहीं सके. इसके बाद गूच ने ऐसा बल्ला चलाया कि भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई. उन्होंने पहली पारी में 333 रन की विशाल पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में भी 123 रन बना दिए. भारत यह मुकाबला 247 रन से हार गया. ऐसे में मोरे का छोड़ा हुआ कैच लंबे समय तक चर्चा में रहा.

जब जावेद मियांदाद ने मैदान पर की अजीब हरकत

भारत और पाकिस्तान के बीच 1992 विश्व कप का मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाता है. इस मैच में किरण मोरे और पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद के बीच मैदान पर हुआ एक मजेदार वाकया आज भी याद किया जाता है. मोरे लगातार अपील कर रहे थे, जिससे मियांदाद काफी परेशान हो गए. आखिरकार उन्होंने अपना आपा खो दिया और मोरे के सामने खड़े होकर उछलने लगे. मैदान पर मियांदाद का यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया. बाद में यह घटना भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की चर्चित तस्वीरों और किस्सों में शामिल हो गई.

सौरव गांगुली को टीम से बाहर करने पर हुआ विवाद

किरण मोरे ने सिर्फ विकेटकीपर के तौर पर ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रशासन में भी अहम भूमिका निभाई. वह 2002 से 2006 तक भारतीय टीम की चयन समिति के प्रमुख रहे. इसी दौरान भारतीय क्रिकेट में सौरव गांगुली और तत्कालीन कोच ग्रेग चैपल के बीच विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं. उस दौर में गांगुली को टीम से बाहर किए जाने के फैसले को लेकर मोरे की भी काफी आलोचना हुई. कई क्रिकेट फैंस उनके इस फैसले से नाराज थे और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

ICL से जुड़ने के बाद BCCI ने लगाया था बैन

साल 2007 में इंडियन क्रिकेट लीग यानी ICL की शुरुआत हुई. किरण मोरे को इस लीग में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली. ICL को लेकर उस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI का रुख काफी सख्त था. लीग से जुड़ने के कारण किरण मोरे के अलावा कपिल देव और कुछ अन्य पूर्व क्रिकेटरों पर भी BCCI ने प्रतिबंध लगाया था.

वनडे करियर में नहीं लगा पाए एक भी अर्धशतक

किरण मोरे ने भारत के लिए 94 वनडे मैच खेले. इन मुकाबलों की 65 पारियों में उन्होंने 563 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 13.09 रहा और वह 22 बार नाबाद लौटे. दिलचस्प बात यह है कि मोरे अपने पूरे वनडे करियर में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके. उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 42 रन रहा. हालांकि, उनकी असली ताकत बल्लेबाजी नहीं बल्कि विकेटकीपिंग थी.

किरण मोरे के करियर के आंकड़े

  • किरण मोरे ने भारत के लिए 49 टेस्ट मैच खेले और 1,285 रन बनाए.
  • टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 130 डिसमिसल हैं.
  • टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन रहा.
  • उन्होंने 94 वनडे मैचों में 563 रन बनाए.
  • वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 42 रन रहा.
  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 5,223 रन बनाए.
  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 181 रन रहा.
  • वह 2002 से 2006 तक BCCI चयन समिति के चेयरमैन रहे.
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST