<

Mathura Vrindavan Traffic Advisory 2026: मथुरा-वृंदावन जाने वाले सावधान! जन्माष्टमी पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, देखें पार्किंग की पूरी लिस्ट

Mathura Vrindavan Traffic Advisory 2026: जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की उम्मीद है. ट्रैफिक पुलिस ने 48 घंटे का प्लान लागू किया है और कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद है.

Mathura Vrindavan Traffic Advisory 2026: आज यानी 4 सितंबर 2026 को मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. प्रशासन के मुताबिक, इस बार 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ब्रज नगरी पहुंच सकते हैं. भीड़ को देखते हुए मथुरा-वृंदावन ट्रैफिक पुलिस ने 48 घंटे का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. यह व्यवस्था 4 सितंबर से 5 सितंबर सुबह 9 बजे तक लागू रहेगी.

कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद

भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए शहर के प्रमुख रास्तों पर 129 से ज्यादा बैरियर लगाए गए हैं. श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, डीग गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, गोकर्ण और कृष्णपुरी से आने वाले आम वाहनों को रोका जा रहा है. वहीं, NH-19 से मथुरा की ओर आने वाले भारी और कमर्शियल वाहनों को गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा से डायवर्ट किया जा रहा है.

वृंदावन में भी ट्रैफिक पर पाबंदी

वृंदावन में छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टी-लेवल पार्किंग से आगे चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. इसके अलावा मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ-शय्या अस्पताल, पानीघाट तिराहा और रुक्मिणी विहार चौराहा से आगे परिक्रमा कॉरिडोर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन रास्तों पर जाने से बचें और पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

24 पार्किंग स्थल किए गए तैयार

श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए प्रशासन ने 24 अस्थाई और स्थाई पार्किंग स्थल तैयार किए हैं. वृंदावन की ओर से आने वाले लोग छटीकरा मल्टी-लेवल पार्किंग, ITI मैदान और MVDA पार्किंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. यमुना एक्सप्रेसवे और राया की ओर से आने वालों के लिए PMB पॉलीटेक्निक कॉलेज और जयसिंहपुरा में पार्किंग की व्यवस्था है. हाईवे से आने वाले लोग गोकुल रेस्टोरेंट के पास, ISBT बस स्टैंड और रामलीला मैदान में गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  Janmashtami Delhi Traffic Advisory: जन्माष्टमी पर दिल्ली में Traffic Alert! इन सड़कों से गुजरने से बचें, निकलने से पहले चेक करें Route

रात 11:57 बजे से मुख्य पूजा

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य पूजा मुहूर्त रात 11:57 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा. इसी दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि में महाअभिषेक किया जाएगा. सुरक्षा के लिए CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. साथ ही पुलिस, CRPF, PAC और RAF की टीमें तैनात हैं. अलग-अलग चौराहों पर QR कोड भी लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर श्रद्धालु लाइव ट्रैफिक और पार्किंग की जानकारी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Mumbai Crime: ‘पेट में दर्द हो रहा…’,सबसे अंत में था बच्ची का घर, जंगल में लेजाकर वैन ड्राइवर ने 3 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST