<

Ravi Bishnoi: वरुण चक्रवर्ती को निकाल रवि बिश्नोई को क्यों मिला मौका? आखिर कैसा है दोनों का प्रदर्शन; जानिए आंकड़े

Ravi Bishnoi vs Varun Chakravarthy: भारत इन दिन न्यूजीलैंड से टी 20 टूर्नामेंट खेल रहा है. पांच मैचों की सीरीज का तीसरी टी 20 कल यानी 25 जनवरी को खेला गया. इस मैच में गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया. जानिए क्या है दोनों के आंकड़े.

IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज के तीसरे मैच में दो बदलाव हुए थे. इसमें जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को मौका मिला, जबकि अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती का आराम दिया गया. गेंदबाज रवि बिश्नोई ने करीब 1 साल बाद वापसी की है. अब क्रिकेट प्रेमी वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के बीच तुलना कर रहे हैं. चलिए देखते हैं दोनों के टी 20 आंकड़े और पता लगाते हैं किसका कैसा है प्रदर्शन. 

कब किया था डेब्यू?

वरुण चक्रवर्ती ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ की थी. उनका डेब्यू उनका बेहद ही निराशाजनक था. अभी तक उन्होंने मात्र 18 टी 20 खेले हैं. वहीं रवि बिश्नोई ने भारत के लिए 2022 में वनडे और टी20 में डेब्यू किया था. उसके बाद से अब तक उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 42 टी20 खेले हैं. 

दोनों में तुलना

अगर 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात की जाए, तो वरुण चक्रवर्ती के नाम 14.57 की औसत से 33 विकेट हैं. इनमें से 14 विकेट उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में लिए हैं, जिनमें उनकी औसत 9.85 रही है. केकेआर के इस स्टार खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका में चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11.5 की औसत से 12 विकेट भी लिए हैं. 33 वर्षीय चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पांच विकेट (औसत 14.20) और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों में दो विकेट भी लिए हैं.
वहीं 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद रवि बिश्नोई के नाम 17.68 के औसत से 29 विकेट थे. इनमें से 11 विकेट उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सात मैचों में 16 के औसत से लिए. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों में 20.20 के औसत से पांच विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में 21.50 के औसत से चार विकेट भी लिए.

कौन है बेस्ट?

दोनों के मुकाबले के बाद रवि बिश्नोई अच्छे लगे हैं. हालांकि उन्होंने वरुण चक्रवर्ती से ज्यादा मैच भी खेले हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST