OTD In 1987: आज से 39 साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पहला वनडे मैच खेला गया था. यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. जानें कैसा रहा था मैच...
18 फरवरी 1987 को ईडन गार्डन्स में हुआ था पहला वनडे मैच.
OTD In 1987: मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के बीच राइवलरी लगभग खत्म हो गई है. भारत ने लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा है. हालांकि अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें, तो एक समय ऐसा था जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की बड़ी राइवलरी होती थी. इसी राइवलरी के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में ऐतिहासिक मैच खेला गया था. 39 साल पहले आज ही दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें वनडे में एक-दूसरे के सामने थे. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला गया था. यह पहली बार था जब ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) के मैदान पर वनडे मैच हुआ था. जानें इस मुकाबले में क्या हुआ था…
18 फरवरी 1987 कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला वनडे मैच को खेला गया था. यह मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ था, जो बाइलेटरल सीरीज का दूसरा मैच था. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को विकेट से शिकस्त दी थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर (बारिश की वजह से ओवर में कटौती) में 6 विकेट खोकर 238 रन बनाए थे. इस मुकाबले में भारत की ओर से कृष्णमाचारी श्रीकांत ने शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 103 गेंदों पर 123 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 62 गेंदों पर 49 रन बनाए थे. फिर आखिरी में रवि शास्त्री ने 13 गेंदों पर 21 रनों का योगदान दिया था. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट खोकर 2 गेंद बाकी रहते हुए ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था.
इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम 39.4 ओवर में 238 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज रमीज रजा और यूनिस अहमद ने 58-58 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सलीम मलिक ने सिर्फ 36 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए थे. सलीम की तूफानी पारी के चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा था. भले ही इस मैच में भारत के कृष्णमाचारी श्रीकांत का शतक बेकार चला गया था, लेकिन आज भी उनकी पारी को भारत-पाक मैच की यादगार पारियों में गिना जाता है.
कोलकाता का ईडन गार्डन्स क्रिकेट का ऐतिहासिक मैदान है. इस स्टेडियम की कुल कैपिसिटी 68,000 से ज्यादा है. इस मैदान पर अक्सर कई बड़े इंटरनेशनल मैच खेले जाते हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी यह मैदान खिलाड़ियों को बहुत पसंद आता है.
West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…
Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…
DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…
बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…