<

होटल में हुई पहली मुलाकात, पूर्व क्रिकेटर का बिजनेसवूमन पर आया दिल, नंबर किया एक्सचेंज, फिर की शादी

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर लसिथ मलिंगा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, जिसकी शुरुआत एक साधारण मुलाकात से हुई थी और कुछ साल बाद वह शादी तक पहुंच गई

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अपनी घातक यॉर्कर और अनोखे बॉलिंग एक्शन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर रहे हैं. क्रिकेट मैदान पर आक्रामक नजर आने वाले मलिंगाकी निजी जिंदगी काफी शांत और रोमांटिक रही है. उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, जिसकी शुरुआत एक साधारण मुलाकात से हुई थी और कुछ साल बाद वह शादी तक पहुंच गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलिंगा की मुलाकात उनकी पत्नी तान्या परेरा (बिजनेसवूमन) से साल 2008 में एक होटल में हुई थी. यह मुलाकात एक होटल में हो रहे इवेंट के जरिए हुई थी. उस समय मलिंगाअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके थे और दुनियाभर की लीग्स में भी खेल रहे थे. पहली मुलाकात में दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.

नंबर किया एक्सचेंज

पहली मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर एक्सचेंज किए. इसके बाद फोन कॉल और मैसेज के जरिए बातचीत शुरू हुई. 2008 से 2009 के बीच दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई. मलिंगा अपने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बावजूद तान्या से बात करने और मिलने के लिए समय निकालते थे. इसी दौरान दोनों के बीच प्यार भी पनपने लगा.

2010 में की शादी

करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मलिंगाऔर तान्या ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया. आखिरकार 22 जनवरी 2010 को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली. उस समय मलिंगा श्रीलंका क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक थे, इसलिए उनकी शादी काफी चर्चा में रही. शादी के बाद तान्या हमेशा मलिंगाके साथ खड़ी रहीं. क्रिकेट करियर के उतार-चढ़ाव में उन्होंने मलिंगाका पूरा साथ दिया. आज यह जोड़ी खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही है और अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती है.
Satyam Sengar

Recent Posts

IPL 2026: आरसीबी और हैदराबाद के महामुकाबले से होगा आईपीएल का आगाज, कब और कहां देखें लाइव?

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज आज से हो जाएगा. जहां पहला मुकाबला आरसीबी और…

Last Updated: March 28, 2026 09:17:17 IST

Chhattisgarh IPS Controversy: यौन उत्पीड़न मामले में यह IPS हुआ सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला!

Chhattisgarh IPS Controversy: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है.…

Last Updated: March 28, 2026 09:13:12 IST

Dubai से भारत पर होगा आसमान से ‘हमला’! दिल्ली से कश्मीर तक बड़ा खतरा

Rain Alert: पश्चिमी जेट स्ट्रीम के  कारण मध्य पूर्व में भारी बारिश हुई है, जिसके…

Last Updated: March 28, 2026 08:52:47 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर ने बदली चाल! मिडिल ईस्ट की हलचल से बढ़े दाम या मिली खुशखबरी?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 28, 2026 08:41:56 IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…

Last Updated: March 28, 2026 07:18:22 IST

Bill Scam: रेस्तरां में LPG या Fuel Charge के नाम पर वसूली? क्या ये जायज है या ठगी, जानिए नियम और सच्चाई

Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…

Last Updated: March 28, 2026 07:10:28 IST