Live TV
Search
Home > क्रिकेट > मानव सुथार के साथ हुई नाइंसाफी? 10 विकेट लेकर भी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, आखिर क्यों देवदत्त पडिक्कल को मिला अवॉर्ड?

मानव सुथार के साथ हुई नाइंसाफी? 10 विकेट लेकर भी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, आखिर क्यों देवदत्त पडिक्कल को मिला अवॉर्ड?

Manav Suthar: गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटकाने के बावजूद मानव सुथार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' क्यों नहीं मिला? जानिए पडिक्कल की पारी और इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी.

Written By:
Last Updated: 2026-08-19 16:24:09

Mobile Ads 1x1

अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में जब कोई गेंदबाज 10 विकेट चटकाता है, तो आमतौर पर मैच का सबसे बड़ा अवॉर्ड उसी की झोली में जाता है. लेकिन गॉल टेस्ट में भारत की 165 रनों की शानदार जीत के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर कुल 10 विकेट झटके. इसके बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड देवदत्त पडिक्कल को थमा दिया गया, जिन्होंने पहली पारी में 167 और दूसरी में 44 रन बनाए थे. हालांकि पडिक्कल की 211 रनों की पारी ने भारत की जीत की नींव रखी, लेकिन क्या 10 विकेट का बड़ा कारनामा इस शतक पर भारी नहीं था? क्या दोनों के बीच यह फैसला करना वाकई इतना कठिन था या सुथार का दांव चूक गया? आइए समझते हैं इस मैच का पूरा गणित.

भारतीय स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट किया. हालांकि, इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब नहीं मिला; इसके बजाय, यह सम्मान देवदत्त पडिक्कल को दिया गया.

पडिक्कल को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब 

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड पाने वाले पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था, और फिर दूसरी पारी में 44 रन बनाए. उनकी इन पारियों ने टीम इंडिया को पहली पारी में 462 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. यही वजह रही की पडीक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला 

मैच का हाल 

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए. पडिक्कल के 167 रनों के अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाए. इसके जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसमें मानव सुथार ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए. इससे भारत को 178 रनों की बढ़त मिली.

दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रनों पर सिमट गई और श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा. पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 6 विकेटों की दरकार थी, जिसे सुथार की घातक गेंदबाजी (दूसरी पारी में 6 विकेट) की बदौलत टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला 165 रनों से अपने नाम किया.

MORE NEWS