<

Mitchell Marsh Injury: मिचेल मार्श नहीं खेल पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप! पहले मैच से हुए बाहर, स्टीव स्मिथ को मिला बुलावा

Mitchell Marsh Injured: ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिचेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं. जानें वजह...

Mitchell Marsh Injured: टी20 वर्ल्ड कप में पहले मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो गए हैं. दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान मिचेल मार्श की कमर में सीधी चोट लगी थी, जिसके वह टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के पहले मैच में मैदान पर नहीं उतरे. रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान मिचेल मार्श को लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है, जिससे उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है. जांच में पता चला कि मार्श के आंतरिक अंडकोष में रक्तस्राव (Testicular Bleeding) हो रही थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत आराम करने और रिहैब की सलाह दी गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रही है. टॉस के समय पुष्टि हुई कि कप्तान मिचेल मार्श इस मैच से बाहर हो गए हैं, जबकि वे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे थे. मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में आयरलैंड के खिलाफ ट्रेविस हेड (Travis Head) कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे.

स्टीव स्मिथ को बैकअप के लिए बुलाया गया

मिचेल मार्श की वापसी को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, मिचेल मार्श की मैदान पर वापसी मेडिकल टीम की अनुमति के बाद ही संभव है. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को तुरंत श्रीलंका पहुंचने के लिए कहा गया है. स्टीव स्मिथ को मिचेल मार्श के बैकअप के तौर पर स्टैंडबाय के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था. स्मिथ ने फरवरी 2024 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टी20 मैच नहीं खेला है. हाल ही में स्टीव स्मिथ बिग बैश लीग (BBL) में खेलते नजर आए थे. इस लीग में स्टीव स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स के धमाकेदार प्रदर्शन करके हुए 59.80 की औसत से 299 रन बनाए थे. ऐसे में स्टीव स्मिथ को स्टैंडबाय के तौर पर श्रीलंका बुलाया गया है. अगर मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो स्टीव स्मिथ उनकी जगह लेंगे.


मुश्किल में ऑस्ट्रेलियाई टीम

टी20 वर्ल्ड कप से पहले कंगारू टीम को इंजरी से काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी है. ऑस्ट्रेलिया के 2 घातक तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. एशेज सीरीज के दौरान ये खिलाड़ी चोटिल हुए थे. हालांकि पैट कमिंस ने एशेज में सिर्फ 1 मैच खेला था और वर्ल्ड कप के लिए फिट रहने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. ऐसे समय में अगर कप्तान मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST