<
Categories: देश

Bharat Bandh: 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की हुई घोषणा, जानें कौन-सी सेवाएं होंगी बाधित?

देशभर की विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को भारत बंद (राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल) की घोषणा की है. जान‍िये इस हड़ताल का कारण क्या है और कौन-कौन सी सेवाएं बाधित रहेंगी.

भारत बंद-12 फरवरी: अगर आपने भी बैंक या किसी सार्वजनिक संस्थान से जुड़ा कोई काम कल यानी 12 फरवरी को करने का सोचा है तो अपने शेड्यूल को चेंज कर लीजिये. या तो ये काम 12 फरवरी के पहले कर लीजिये या 12 फरवरी के बाद, क्योंकि 12 फरवरी 2026 को कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है. 
12 फरवरी को कई कर्मचारी संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) जैसे किसान संगठन हड़ताल कर रहे हैं. यह हड़ताल लेबर कोड, किसान नीतियों और महंगाई के खिलाफ है. 

हड़ताल के कारण

केंद्रीय ट्रेड यूनियन जैसे AITUC, CITU, HMS और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) चार नए लेबर कोड रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर किसान अमेरिका-ईयू व्यापार समझौतों के खिलाफ हड़ताल पर उतरेंगे क्योंकि उनका मानना है कि हालिया हुए समझौते उनके हितों के खिलाफ हैं. इसके अलावा बेरोजगारी और महंगाई भी हड़ताल का मुद्दा है. साथ ही मनरेगा बजट कटौती, पुरानी पेंशन बहाली, बैंक निजीकरण विरोध और 5-दिन बैंकिंग की मांगें भी शामिल हैं.

बैंकों पर असर

बैंकों में छुट्टी नहीं है, लेकिन AIBEA, AIBOA, BEFI जैसे यूनियनों के समर्थन से कामकाज प्रभावित हो सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे कुछ बैंकों ने कहा है कि वो सेवाएं सुचारू रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन कैश निकासी या चेक क्लियरिंग में देरी संभव हो सकती है, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सामान्य चलेगी.

अन्य प्रभावित सेवाएं

रोडवेज बस कर्मियों की हड़ताल से कुछ राज्यों में रोडवेज बसें और ट्रक माल ढुलाई प्रभावित हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गयी है, लेकिन रेलवे और हवाई सेवाओं पर सीधा असर नहीं बताया गया.
वहीं बाजार और दुकानों की स्थिति की बात करें तो व्यापारी संगठन CAIT ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया, इसलिए ज्यादातर बाजार और दुकानें खुली रहेंगी. इसके अलावा अस्पताल, एम्बुलेंस और दवा दुकानें पूरी तरह चालू रहेंगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vedant Poly Fabs IPO की शेयर बाजार में फीकी एंट्री, लिस्टिंग के तुरंत बाद 5% टूटा, निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान

Vedant Poly Fabs IPO की 94 रुपये पर सपाट लिस्टिंग हुई. कारोबार शुरू होते ही…

Last Updated: November 9, 2026 11:12:23 IST

2027 में भी चलेगी आपकी पुरानी चेकबुक, RBI ने साफ की तस्वीर, पुराने CTS चेक बंद करने का कोई आदेश नहीं

RBI ने 1 जनवरी 2027 से पुरानी CTS चेकबुक बंद होने की खबर को फर्जी…

Last Updated: November 9, 2026 11:00:07 IST

Gold Price 9 November 2026: दिवाली के बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…

Last Updated: November 9, 2026 10:08:19 IST

MP Fire Incident: भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप! सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…

Last Updated: November 9, 2026 09:52:15 IST