<

क्या खत्म हो गया रिज़वान और इमाम का करियर? ड्रेसिंग रूम लीक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, NCCIA को चिट्ठी लिख पूछे तीखे सवाल!

Mohammad Rizwan Dressing Room Controversy: ड्रेसिंग रूम की गोपनीय खबरें लीक होने के मामले में घिरे मोहम्मद रिज़वान ने अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साइबर जांच एजेंसी पर ही सवालों की बौछार कर दी है. क्या सच में उनका क्रिकेट करियर अब खत्म होने की कगार पर है? जानिए इस रिपोर्ट में

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान ने देश की साइबर क्राइम एजेंसी (NCCIA) द्वारा भेजे गए समन पर सवाल उठाए हैं. यह मामला इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम की बातें और जानकारी लीक होने से जुड़ा है. रिज़वान को इंग्लैंड दौरे के बीच में ही टीम से बाहर करके वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था.

जियो न्यूज (Geo News) की रिपोर्ट के मुताबिक, रिज़वान ने NCCIA को एक चिट्ठी लिखकर कई सवाल पूछे हैं और पूछताछ की वजह साफ करने को कहा है.

रिज़वान ने पत्र में उठाए ये सवाल:

  • ‘मुझे NCCIA की तरफ से बुलावा क्यों भेजा गया?’
  • ‘मेरा मोबाइल फोन अब तक वापस क्यों नहीं किया गया?’
  • ‘मैंने अनुशासन का कौन सा नियम तोड़ा है, इसकी जानकारी दी जाए.’
  • ‘मैं बस यह जानना चाहता हूं कि किस आधार पर मुझसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं’

बैंक खातों और लेनदेन की भी जांच

ठीक एक हफ्ते पहले रिज़वान और उनके साथी खिलाड़ी इमाम-उल-हक लाहौर में साइबर क्राइम एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे. वहां दोनों से इंग्लैंड दौरे (जिसमें पाकिस्तान को 0-3 से हार मिली थी) के दौरान की गतिविधियों और लीक मामले पर करीब 4 घंटे पूछताछ हुई. जांच अधिकारियों ने उनसे मैच और प्रैक्टिस सेशन के दौरान मिलने-जुलने वाले लोगों और संपर्कों के बारे में पूछा. दोनों खिलाड़ियों ने जवाब देने के लिए और वक्त मांगा है.

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि जांच एजेंसी दोनों खिलाड़ियों के पैसों के लेन-देन और बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह देखा जा सके कि सीरीज से पहले या दौरान कोई संदिग्ध लेनदेन तो नहीं हुआ.

टीम से बाहर और करियर पर संकट

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद रिज़वान और इमाम सहित 7 खिलाड़ियों को बीच दौरे से ही वापस घर भेज दिया गया था.

लॉर्ड्स टेस्ट में संदिग्ध चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी न करने के चलते इमाम-उल-हक पर बैन (प्रतिबंध) लग सकता है. माना जा रहा है कि निकट भविष्य में उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चुना जाना मुश्किल है, जिससे मोहम्मद रिज़वान के करियर पर विराम लग सकता है.

टीम में बदलाव का भी नहीं हुआ कोई फायदा

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए, लेकिन किस्मत नहीं बदली. एजबेस्टन में खेले गए आखिरी टेस्ट में टीम ने दूसरी पारी में थोड़ी लड़ाई लड़ी, लेकिन अंत में पाकिस्तान वह मैच भी हार गया और सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप (शर्मनाक हार) झेलनी पड़ी.

10 साल पहले इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराकर टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाली पाकिस्तानी टीम, इस करारी हार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में खिसक कर 9वें नंबर पर आ गई है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 11:48:20 IST

World Strongest Alcohol: बीयर-व्हिस्की छोड़िए, ये है दुनिया की सबसे नशीली शराब, 50,60 नहीं इतने % होता है अल्कोहल; जान पकड़ लेंगे माथा

World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…

Last Updated: October 26, 2026 11:40:52 IST

Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…

Last Updated: October 26, 2026 11:30:52 IST