Who was Alla Nani: आंध्र प्रदेश की राजनीति का एक ऐसा चेहरा, जो हमेशा विवादों से दूर रहा और जिसने कोरोना के सबसे कठिन दौर में राज्य की कमान संभाली. जानिए कौन थे पूर्व उप मुख्यमंत्री आल्ला नानी, जिनके अचानक चले जाने से पूरे आंध्रा की आंखें नम हो गईं.
कौन थे आल्ला नानी? कोरोना काल में बने थे आंध्र के 'संकटमोचक', महज 56 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
आंध्र प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री आल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास, जिन्हें लोग प्यार से आल्ला नानी के नाम से जानते थे, का मंगलवार (15 सितंबर 2026) को विशाखापट्टनम में दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से निधन हो गया. वह महज 56 वर्ष के थे.
पूर्व उप मुख्यमंत्री आल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास, जिन्हें लोकप्रिय रूप से अल्ला नानी के नाम से जाना जाता है उनका जन्म 30 दिसंबर 1969 को एलुरु के शनिवरपु पेटा में हुआ था. उन्होंने 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर एलुरु विधानसभा सीट से जीत हासिल की. 2012 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और अगले ही साल YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गए.
2014 में चुनाव हारने के बाद वह 2017 में विधान परिषद (MLC) के सदस्य बने. इसके बाद 2019 में उन्होंने फिर से एलुरु सीट पर बड़ी जीत दर्ज की.
जून 2019 से अप्रैल 2022 तक उन्होंने राज्य के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. कोरोना महामारी के मुश्किल समय में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई की थी.
2024 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अगस्त 2024 में उन्होंने YSRCP से इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था. हालांकि, फरवरी 2025 में वह तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए थे.
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आल्ला नानी के अचानक चले जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है. इतनी कम उम्र में उनका जाना बेहद दुखद है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
ఆంధ్రప్రదేశ్ రాష్ట్ర మాజీ ఉప ముఖ్యమంత్రి ఆళ్ల నాని గారి (కాళీ కృష్ణ శ్రీనివాస్) హఠాన్మరణం నాకు తీవ్ర దిగ్భ్రాంతి కలిగించింది. 56 సంవత్సరాల వయసులోనే గుండెపోటుతో ఆయన దూరమవ్వడం బాధాకరం. ఆయన కుటుంబానికి నా ప్రగాఢ సానుభూతి వ్యక్తం చేస్తున్నాను. ఆళ్ల నాని గారి ఆత్మకు శాంతిని… pic.twitter.com/IlA7QrLDXP
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) September 15, 2026
YSRCP प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आल्ला नानी का जाना उनके परिवार और समर्थकों के लिए एक कभी न पूरा होने वाला नुकसान है. उन्होंने तीन बार विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को याद किया.
Deeply saddened by the passing of Shri Alla Kali Krishna Srinivas (Alla Nani), former Deputy Chief Minister of Andhra Pradesh. His dedicated public service and contribution to the state will always be remembered. Heartfelt condolences to his family, supporters and admirers. May… pic.twitter.com/FA24VbHC4E
— Vijayasai Reddy V (@VSReddy_MP) September 15, 2026
आईटी मंत्री नारा लोकेश ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता थे जो हमेशा विवादों से दूर रहते थे और सभी के साथ मिलजुलकर काम करते थे.
पूर्व राज्यसभा सांसद वी. विजयसाई रेड्डी ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनता की सेवा और राज्य के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…
Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…
Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…
Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…
Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…
Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…