<

Mohammed Siraj: T20 में सिराज का तूफान, वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाज़ों पर कहर – क्या खुलेगा टीम इंडिया का दरवाज़ा?

Mohammed Siraj Syed Mushtaq Ali Trophy: मोहम्मद सिराज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार घातक गेंदबाज़ी कर T20 में अपनी दावेदारी मज़बूत कर रहे हैं. अब नज़रें चयनकर्ताओं पर हैं - क्या यह प्रदर्शन उन्हें वर्ल्ड कप 2026 की रेस में वापस ला पाएगा?

SMAT 2025: तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज फिलहाल भारतीय टीम में सिर्फ़ रेड-बॉल क्रिकेट तक सीमित हैं और टेस्ट मैचों में ही नज़ररहे हैं. उन्हें वनडे टीम से बाहर किया जा चुका है, जबकि T20 फ़ॉर्मेट से भी वह काफ़ी समय से दूर हैं. साफ़ तौर पर कहें तो सिराज इस वक्त भारत की व्हाइटबॉल योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.

उधर, 2026 का T20 वर्ल्ड कप 7 फ़रवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है, और टीम में जगह पाने की होड़ बेहद कड़ी है. मौजूदा हालात में सिराजसिर्फ़ भारतीय T20 टीम से बाहर हैं, बल्कि चयनकर्ताओं की प्राथमिक सूची में भी उनका नाम शामिल होता नहीं दिख रहा. इसके बावजूद, दिलचस्प बात यह है कि सिराज लगातार T20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करतेरहे हैं.

मुंबई के बाद राजस्थान पर भी सिराज का कहर, गेंद से फिर मचाया धमाल

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सिराज ने मुंबई के खिलाफ 3.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए. अब, राजस्थान के खिलाफ उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट लिए. सिराज वर्ल्ड कप से पहले T20 में लगातार खुद को साबित कर रहे हैं. यह देखना बाकी है कि सिलेक्टर्स उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम में मौका देंगे या नहीं.

क्या अब बदलेगा सिलेक्टर्स का नजरिया?

सिलेक्टर्स को मोहम्मद सिराज पर ज़रूर नज़र रखनी चाहिए. हालांकि सिराज अभी T20 की योजनाओं में नहीं हैं, लेकिन अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो उन्हें मौका मिल सकता है. हालांकि, इसके चांस काफी कम हैं.

सिराज का अंतरराष्ट्रीय करियर

31 साल के मोहम्मद सिराज ने अब तक भारत के लिए 45 टेस्ट, 47 वनडे और 16 T20I मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 139, वनडे में 73 और T20I में 14 विकेट लिए हैं. उन्होंने IPL में भी 108 मैच खेले हैं और 109 विकेट लिए हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

कोविड में ऐसा क्या हुआ था? जिसकी वजह से आधी हो चीन के नागरिकों की सैलरी; देश छोड़ भाग रहे अमीर!

China: इस निराशा ने चीन में एक नए ट्रेंड को जन्म दिया है जिसे "लेट…

Last Updated: April 6, 2026 15:40:26 IST

IPL 2026: फिटनेस टेस्ट पास करने की देरी, दोबारा मैदान पर होंगे एमएस धोनी, किस टीम से मैच?

एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…

Last Updated: April 6, 2026 15:21:24 IST

शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, केजरीवाल ने खुद पेश की अपनी दलील; क्यों भड़के एसजी?

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:13 IST

बास्केटबॉल ने कैसे ली 20 साल के मरीन इंजीनियरिंग छात्र की जान? खुलासे के बाद पुलिस का भी ठनका माथा

Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:46 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट karresults.nic.in पर जल्द, ऐसे करें आसानी से चेक

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: April 6, 2026 15:06:57 IST

EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध

Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…

Last Updated: April 6, 2026 14:26:33 IST