Mohammed Siraj: सिराज ने बताया कि जब सूर्यकुमार यादव ने उन्हें पहली बार फोन करके इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम के साथ आखिरी मिनट में जुड़ने के लिए तैयार रहने को कहा तो वह हैरान रह गए थे.
T20 World Cup 2026: मोहम्मद सिराज
Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद आखिरी समय पर भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चयन को सही साबित कर दिया. सिराज ने 3 विकेट लेकर 29 रन दिए और दिखा दिया कि वह टीम के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण सिराज को सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने शुरुआत में ही विकेट लेकर अमेरिका की पारी को झटका दे दिया.
इस बीच सिराज ने माना कि जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम के साथ आखिरी मिनट में जुड़ने के लिए तैयार रहने के लिए पहली बार फोन किया तो वह हैरान रह गए थे. अपने अचानक शामिल होने के पीछे की हलचल को याद करते हुए पेसर ने बताया कि शुरू में उन्होंने सूर्या के मैसेज को मजाक समझकर टाल दिया था लेकिन सिलेक्टर्स के एक फॉलो-अप कॉल के बाद यह कन्फर्म हो गया कि नेशनल सेटअप में उनकी अचानक वापसी असली थी.
उन्होने बता कि दो दिन बाद सूर्या भाई ने कहा “मियां बैग पैक कर और आजा. मैंने उनसे कहा, ‘भाई मज़ाक मत करो क्यों कि यह तो होने वाला है ना.’ लेकिन उन्होंने कहा, ‘मैं सच कह रहा हूं, रेडी हो जा.’ टी 20 विश्व कप के पहले मुकाबले के बाद सिराज ने कहा कि ‘फिर इंडिया सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा भाई ने मुझे फोन किया. ऊपर वाले ने जो लिखा है उसे कोई नहीं बदल सकता.’
जब उनसे पूछा गया कि हैदराबाद के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद फरवरी में ब्रेक के लिए उन्होंने क्या प्लान बनाया था तो सिराज ने कहा ’15 तारीख को रियल मैड्रिड का गेम है और मैं उसे देखने वाला था और उसके बाद रमजान है लेकिन ऊपर वाले ने जो लिखा है.’
असल में जब टीम के फिटनेस कोच एड्रियन ले रॉक्स ने उन्हें मैसेज करके पूछा था कि ‘प्लान क्या है’तो सिराज ने जवाब दिया था ‘अभी मुझे मैसेज मत करो क्योंकि मैंने दो चार-दिन के मैच खेले हैं और मुझे आराम की जरूरत है. इसके बाद देखूंगा कि प्लान क्या है.’
सिराज ने कहा कि उन्हें लगा था कि वह टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा “जब मैं फ्लाइट में बैठा, तो सब कुछ सपने जैसा लग रहा था, क्योंकि मैंने सोचा ही नहीं था कि मैं वर्ल्ड कप खेलूंगा.”उन्होंने आगे कहा “प्लानिंग पिछले एक साल से चल रही थी, जिन्हें इसमें खेलना था उन्हें मौके मिल रहे थे और चूंकि मैंने T20I नहीं खेला था, इसलिए मैं समझ गया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा.”
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…