<

दुनिया के वो 5 खिलाड़ी, जिन्होंने एक सीरीज में लगाया रनों का अंबार, 90 साल से नहीं टूट रहा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

Most Runs in a Test Series: टेस्ट क्रिकेट में बैटर की भूमिका केवल रन बनाने बनाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसे अपने प्रदर्शन से भी टीम को आगे ले जाना पड़ता है. खासकर जब बात एक ही सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने की हो, तो यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है. इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन ठोक डाले.

Most Runs in a Test Series: टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाना किसी भी खिलाड़ी की शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी की फॉर्म को दिखाती है, बल्कि टीम के लिए उनकी जिम्मेदारी और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता को भी उजागर करती है.
इस सूची में सबसे ऊपर हैं ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) हैं. उन्होंने 1936-37 की एशेज सीरीज में कप्तान के रूप में 810 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 90.00 रहा. ब्रैडमैन का यह प्रदर्शन आज भी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानी पारियों में गिना जाता है. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे 90 साल के बाद भी आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है.
दूसरे नंबर भारत के युवा कप्तान  शुभमन गिल (Shubman Gill) हैं. उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 754 रन बनाए. उनका औसत 75.40 रहा और उन्होंने अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती दी. यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम कूच (Graham Cooch) तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ सीरीज में 752 रन बनाकर एक यादगार प्रदर्शन किया था. उनका औसत 125.33 रहा, जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है. उन्होंने उस सीरीज में तीन शतक भी लगाए थे.
चौथे नंबर पर इसके अलावा डेविड गोवर (David Gower) हैं. जिन्होंने 1985 की एशेज सीरीज में कप्तान के रूप में 732 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी में क्लास और निरंतरता देखने को मिली, जिससे इंग्लैंड को महत्वपूर्ण मैचों में बढ़त मिली. उसका औसत 81 का रहा था.
भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) भी इस सूची में शामिल हैं. उन्होंने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 732 रन बनाए और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके प्रदर्शन ने भारत को कठिन परिस्थितियों में मजबूती दी थी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Child Borewell Rescue: बोरवेल में फंसा था मासूम, 23 घंटे बाद मिली जिंदगी; उज्जैन में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…

Last Updated: April 10, 2026 21:44:41 IST

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Nashik IT Company Case: नासिक के आईटी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन भी कराया, गोमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…

Last Updated: April 10, 2026 20:57:47 IST

दिल्ली में बदल गया हाजिरी लगाने का तरीका, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचेंगे, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…

Last Updated: April 10, 2026 20:37:54 IST

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…

Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना पर थें बैठे

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:25:00 IST