इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक विदेशी युवक मुंबई लोकल में पंजाबी गाना बजाता है. वो डांस करते हुए लोगों के पास जाता है और उन्हें भी डांस करवाता है.
मुंबई लोकल ट्रेन से वीडियो वायरल
Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन केवल सफर के लिए ही नहीं बल्कि मनोरंजन का भी साधन है. मुंबई की लोकल ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. हालांकि कई बार मुंबई लोकल ट्रेन से कुछ ऐसी वीडियोज वायरल होती हैं, जो हमेशा के लिए याद बन जाती हैं. सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई वीडियोज सामने आती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती हैं और लोग उन लोगों को लंबे समय तक याद रखते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक विदेशी युवक मुंबई लोकल में लोगों के साथ पंजाबी गाने पर डांस करता है. लोग भी उसका पूरी तरह से साथ देते हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं.
दरअसल एक विदेशी युवक मुंबई लोकल के माहौल को डांस फ्लोर की तरह बना देता है. वो एक ब्लूटूथ स्पीकर लेकर उसमें तेज म्यूजिक बनाकर लोगों के बीच जाता है. पंजाबी बीट्स और लोगों की एनर्जी से ये लोकल ट्रेन का सफर भी जश्न में बदल जाता है. इस वीडियो को मुंबई लोकल ट्रेन में शूट किया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी युवक ब्लूटूथ पर तनू वेड्स मनु फिल्म का गाना मशहूर पंजाबी गाना ‘साडी गली’ लोकल ट्रेन में बजाता है. वो डांस करते-करते लोगों के बीच जाता है. उसकी एनर्जी देख, वहां पर कुछ और लोग भी डांस करने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हिचकिचाते हुए अलग हो जाते हैं, तो कुछ लोग डांस करने लगते हैं. कुछ लोग तालियां बजाकर एंजॉय करते हैं, तो कुछ लोग मोबाइल में उनकी वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं.
बता दें कि ये वीडियो ed.people नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. ये डांस करने वाले विदेशी युवक की इंस्टाग्राम आईडी है. इस आईडी पर वो लंबे समय से लोगों के साथ ऐसी वीडियोज बना रहा है. वो कभी दिल्ली, कभी मुंबई, तो कभी देश के किसी अन्य राज्य में वीडियो बनाता नजर आता है. इस वीडियो की तरह उसकी दूसरी वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है.
Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…
Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…