MrBeast-Virat Kohli: दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर MrBeast ने विराट कोहली को वीडियो शूट करने के लिए अप्रोच किया है. उन्होंने कहा कि वह कोहली के साथ वीडियो बनाना चाहते हैं. MrBeast ने दूसरी बार कोहली को कोलैबरेशन के लिए अप्रोच किया है.
MrBeast-Virat Kohli: दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन (MrBeast) ने भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ वीडियो बनाने की इच्छा जाहिर की है. MrBeast ने कोहली को वीडियो बनाने के लिए दूसरी बार Collab करने के लिए अप्रोच किया है. MrBeast दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर हैं, जिन्हें वायरल चैलेंज वीडियो के लिए जाना जाता है. उनकी वीडियो में अक्सर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और खिलाड़ी नजर आते हैं. अब MrBeast ने खुले तौर पर विराट कोहली को कोलैबरेशन का न्योता दिया है. MrBeast ने NDTV से बातचीत करते हुए कहा, ‘हे विराट कोहली, मैं आपके साथ एक वीडियो शूट करना चाहता हूं’
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब MrBeast ने कोहली के साथ कोलैब करने की इच्छा व्यक्त की है. इससे पहले IPL 2025 के दौरान विराट कोहली के साथ वीडियो बनाने की इच्छा जताई थी. MrBeast के यूट्यूब पर 458 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उन्होंने फुटबॉल स्टार जैसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नियोनेल मेस्सी, नेमार जूनियर समेत अन्य कई खिलाड़ियों के साथ वीडियो बनाया है.
NDTV को दिए एक इंटरव्यू के दौरान MrBeast ने कहा कि वह वापस भारत आना चाहते हैं. उन्होंने खुलकर भारत के फैंस के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कोहली को खास संदेश दिया. MrBeast ने कहा, ‘ मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं. मैं जल्द ही फिर से भारत आना चाहता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हे विराट कोहली, अगर आप यह इंटरव्यू देख रहे हैं, तो हम आपके साथ एक वीडियो शूट करना चाहते हैं. आप लोग हमेशा हमारे लिए शानदार रहे हैं. ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि भारत हमारे सबसे बड़े दर्शकों में से एक है, इसलिए मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं.’
MrBeast पहले भी विराट कोहली को वीडियो शूट करने के लिए अप्रोच कर चुके हैं. पिछले साल अप्रैल में MrBeast ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘@imVkohli क्या किसी तरह आपको अपने वीडियो में ला सकता हूं.’ उन्होंने विराट कोहली को टैग करके वीडियो शूट करने के लिए पूछा था. हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली MrBeast के साथ वीडियो शूट करने का ऑफर स्वीकार करते हैं या फिर नहीं. अगर विराट कोहली MrBeast के साथ काम करते हैं, तो यह क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा और दमदार कोलैब होगा.
फिलहाल विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे. विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था. इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली ने दो मैचों में 131 और 77 रनों की पारी खेली थी. अब साल 2026 में वह अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे.
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…
13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…
Gonda Dowry Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक परिवार ने बेटी की शादी तय…
Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक…