Dhurandhar In Pakistan: वायरल हो रहे क्लिप में दो औरतें शादी के समारोह में शरारत गाने पर डांस करती दिख रही हैं. वहीं इस डांस को शादी में मौजूद लोग इंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तानी महिलाओं ने शादी में धुरंधर के गाने शरारत पर डांस किया
Dhurandhar: धुरंधर इस सीजन का ट्रेंड बन गया है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है बल्कि वायरल गानों की क्लिप्स के साथ सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है. वीडियो में दो लड़किया फिल्क के हिट गाने ‘शरारत’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि ये किसी शादी का वीडियो है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर रिएक्शन दे रहे हैं. कई कमेंट किया है कि पाकिस्तान में फिल्म बैन होने के बाद भी वहां फिल्म के गाने धूम मचा रहे हैं.
वायरल हो रहे क्लिप में दो औरतें शादी के समारोह में शरारत गाने पर डांस करती दिख रही हैं. वहीं इस डांस को शादी में मौजूद लोग इंजॉय करते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि ‘पाकिस्तानी धुरंधर को बहुत पसंद कर रहे हैं. शायद वे आदित्य धर को निशान-ए-पाकिस्तान दे देंगे.’
वहीं दूसरे यूजर वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा है कि ‘धुरंधर बॉर्डर पार बिना किराए के रहा है. एक अन्य यूजर कहा ‘बैन के बावजूद फ़िल्म को लेकर इतना क्रेज़ है. वाह.’
एक यूज़र ने कहा ‘ पाकिस्तान ऑनलाइन कितना भी मना करे बॉलीवुड का असर कमाल का है. मेरे जैसे रील देखने वालों ने पाकिस्तान से धुरंधर के ट्रेंडिंग गानों पर ऐसे ही कई डांस वीडियो देखे होंगे. बॉलीवुड का पूरे इंडियन सबकॉन्टिनेंट पर कल्चरल असर है.’
अक्षय खन्ना की इस फिल्म को पाकिस्तान के साथ-साथ बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में भी रिलीज नहीं किया गया. बैन के बावजूद धुरंधर 2025 में विदेशों में सबसे सफल इंडियन फ़िल्म रही है. यह पहले ही ग्लोबली 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा के डांस नंबर शरारत के म्यूजिक वीडियो ने YouTube पर 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है और मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है. विजय गांगुली ने इस ट्रैक को कोरियोग्राफ किया है.
धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. साथ में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त भी हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही है और 2025 में भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसका दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज़ होने वाला है.
Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…
West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…
13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…