Hindi News / Sports / Msd Viral Video Dhonis Video Goes Viral On Social Media Mentions Pakistan

MSD Viral Video: सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो वायरल, पाकिस्तान का किया जिक्र

India News (इंडिया न्यूज), MSD Viral Video: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने एक फैन को पाकिस्तान जाने की बात कह रहे हैं। बता दें कि धोनी हले भी भारतीय टीम के सदस्य के रूप में पड़ोसी देश का दौरा […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), MSD Viral Video: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने एक फैन को पाकिस्तान जाने की बात कह रहे हैं। बता दें कि धोनी हले भी भारतीय टीम के सदस्य के रूप में पड़ोसी देश का दौरा कर चुके हैं।

पाकिस्तान के खाने को लेकर कही ये बात 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में धोनी अपने एक प्रशंसक को वहां के खाने के लिए पाकिस्तान जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ तौर से समझा जा सकता है कि धोनी पाकिस्तान के खाने को पसंद करते हैं। इस वीडियो में धोनी सामने खड़े व्यक्ति को एक बार सिर्फ खाने के लिए एक बार पाकिस्तान आने के लिए कह रहे हैं। धोनी कहते हैं “आपको एक बार भोजन के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए।” हालांकि सामने खड़ा व्यक्ति वहां जाने से इंकार करता नजर आ रहा है। वो कहता है कि मुझे खाना पसंद है, लेकिन मैं वहां नहीं जाऊंगा।

बल्लेबाजों की धुलाई के बाद भी RR के  गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं हैं खुश?

MS Dhoni

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MS Dhoni (@dhonifan.chakri)

अलग अवतार में धोनी 

बता दें कि इस साल महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाया। इन दिनों नए साल की शुरुआत दुबई में अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता कर रहे हैं। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का आनंद लेते नजर आते रहते हैं। कभी खेतों में तो कभी बाइक के बीचच उन्हे देखा जाात है। धोनी के फैन्स को उनकी यही सादगी उनकी ओर आकर्षित करती है।

Also Read:

Tags:

Chennai super kingsCricket NewsGujarat TitansMS DhoniRobin Uthappavirat kohli
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue