<

IPL विवाद के बीच मुस्तफिजुर रहमान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

Mustafizur Rahman World Record: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले सबसे तेज तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने बतौर तेज गेंदबाज सबसे कम मैचों में 400 विकेट लेने का कारनामा किया है.

Mustafizur Rahman World Record: IPL से बाहर होने के विवादों के बीच बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. मुस्तफिजुर रहमान टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के दौरान यह खास उपलब्धि हासिल की. इसी के साथ मुस्तफिजुर ने टी20 क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

मुस्तफिजुर रहमान ने शुक्रवार को BPL में खेले गए मैच के दौरान 1 विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए. सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुस्तफिजुर ने सिलहट टाइटन्स के कप्तान मेहदी हसन मिराज को अपना 400वां शिकार बनाया, जिसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज के तौर पर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट पूरे किए. मुस्तफिजुर ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज का रिकॉर्ड तोड़ा है.

मुस्तफिजुर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुस्तफिजुर रहमान ने अपने 315वें मैच में 400 टी20 विकेट पूरे किए. इससे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 335 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. अब यह रिकॉर्ड मुस्तफिजुर रहमान के नाम दर्ज हो गया है. इतना ही नहीं, रहमान टी20 में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 320 मैच 400 विकेट हासिल किए थे. वहीं, इस मामले में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान मौजूदा हैं, जिन्होंने सिर्फ 289 मैचों में यह कारनामा किया है.

बांग्लादेश के दूसरे सफल गेंदबाज

टी20 क्रिकेट में मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, पहले नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 507 विकेट चटकाए हैं. अब मुस्तफिजुर रहमान के नाम टी20 क्रिकेट में 402  विकेट दर्ज हो गए हैं.

मुस्तफिजुर को लेकर IPL विवाद

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर IPL में विवाद देखने को मिला. दरअसल, IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, बाद में भारतीय लोगों ने BCCI और KKR की आलोचना करते हुए मुस्तफिजुर रहमान पर बैन लगाने की मांग की. इस पर BCCI ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का आदेश दे दिया. KKR ने मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया. इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में हलचल मच गई.
अब बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड के अपने मुकाबलों को भारत से शिफ्ट कराने की मांग कर रहा है. हालांकि इस पर आखिरी फैसला ICC द्वारा लिया जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST