<

‘अगर भगवान मेरी एक इच्छा पूरी, करें तो…’, नवजोत सिंह सिद्धू की पोस्ट ने जीता विराट कोहली फैंस का दिल

Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli: नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट डालकर टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के वापसी की इच्छा जताई. उन्होंने लिखा कि उनकी इच्छा है कि विराट कोहली फिर से टेस्ट क्रिकेट में खेलते दिखाई दें.

Navjot Singh Sidhu Post on Virat Kohli: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं. वह जब भी किसी मैदान पर उतरते हैं, तो चारों ओर सिर्फ फैंस की भरमार होती है और उनके नाम की गूंज सुनाई देती है. विराट कोहली सालों से भारतीय क्रिकेट के लिए अपना योगदान देते आ रहे हैं. साथ ही वह क्रिकेट के मैदान पर फैंस का भी मनोरंजर करते हैं, लेकिन अब उनका क्रिकेट करियर खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस टेस्ट में विराट कोहली को काफी ज्यादा मिस करते हैं.
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी थे, जो फैंस टीम में कभी जोश कम नहीं होने देते थे. उनके मैदान में होने से टेस्ट क्रिकेट में अलग ही रोमांच होता था. इसी साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया है. साल 2025 के अंत में भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी एक इच्छा जाहिर की है, जिसने विराट कोहली फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के वापसी की इच्छा व्यक्त की है. देखें सिद्धू का इमोशनल पोस्ट…

नवजोत सिंह सिद्धू का पोस्ट

नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम विराट कोहली का एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के नीचे सिद्धू ने कैप्शन लिखा कि अगर भगवान उन्हें एक विश मांगने का मौका देते हैं, तो वह विराट कोहली की टेस्ट रिटायरमेंट वापस मांगेंगे. बता दें, विराट कोहली ने साल 2025 में इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था. सिद्धू ने पोस्ट में लिखा, ‘अगर भगवान मुझे एक विश देते तो मैं कहता कि कोहली को रिटायरमेंट से वापस लाओ और उनसे टेस्ट क्रिकेट खिलवाओ. 1.5 अरब लोगों के देश को इससे ज्यादा खुशी और आनंद किसी और चीज से नहीं मिलेगा! उनकी फिटनेस 20 साल के लड़के जैसी है, वह खुद 24 कैरेट सोने के समान हैं.’
 

सिद्धू के पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल

 
नवजोत सिंह सिद्धू के इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है. विराट कोहली के फैंस सिद्धू के पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हें. भारतीय क्रिकेट के ज्यादातर फैंस चाहते हैं कि विराट कोहली फिर से टेस्ट क्रिकेट में खेलते दिखाई दें. हालांकि यह लगभग नामुमकिन है.
 

विराट का टेस्ट करियर

 
विराट कोहली ने साल 2025 की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. उन्होंने 12 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. उनके करियर की बात करें, तो विराट कोहली ने कुल 123 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान कोहली ने 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए. इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं. विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद T20I से भी रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST