<

SMAT 2025: टीम इंडिया से बाहर नीतीश रेड्डी का जलवा, MP के खिलाफ ली हैट्रिक; इन बल्लेबाजों को बनाया शिकार

Nitish Kumar Reddy Hat-Trick: नीतीश कुमार रेड्डी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में हैट्रिक लेकर सभी को हैरान कर दिया. नीतीश ने आंध्रा की ओर से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ यह कारनामा किया.

Nitish Kumar Reddy Hat-Trick In SMAT: भारत के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने सैयद मुश्ताक अली में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. नीतीश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की ओर से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ अपने टी20 करियर की पहली हैट्रिक ली. नीतीश रेड्डी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में नीतीश को मौका नहीं दिया, जिसके चलते वे घरेलू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं. ग्रुप-ए में डीवाई पाटिल एकेडमी में आंध्रा और मध्य प्रदेश की टीम के बीच में मैच खेला गया, जिसमें MP ने जीत हासिल की. हालांकि इस मुकाबले में नीतीश रेड्डी ने हैट्रिक लेकर विपक्षी टीम को हैरान कर दिया. 

इन बल्लेबाजों को बनाया शिकार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 आंध्रा बनाम मध्य प्रदेश के मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 गेंदों में तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया. नीतीश रेड्डी ने पहले हर्ष गवाली को बोल्ड किया, जिसके बाद अगली गेंद पर हरप्रीत सिंह भाटिया को पहली स्लिप में कैच आउट कराया. फिर रेड्डी ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

नीतीश की हैट्रिक के बावजूद हारी टीम

नीतीश कुमार रेड्डी की हैट्रिक के बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. आंध्रा और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में आंध्रा की टीम 19.1 ओवर्स में 112 बनाया. इसके बाद मध्य प्रदेश की टीम टारगेट चेज करने के लिए उतरी. मध्य प्रदेश के टीम की पारी शुरुआत में खराब रही. टीम ने सिर्फ 14 रन के स्कोर पर लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट गंवा दिए. आंध्रा की तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी ने लगातार 3 विकेट चटकाए. इसके बाद मध्य प्रदेश के ऋषभ चौहान ने पारी को संभाली और राहुल बाथम के साथ बड़ी साझेदारी की. ऋषभ चौहान इस मैच में 47 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, राहुल बाथम ने नाबाद 35 रन बनाए. इसके चलते मध्य प्रदेश ने 17.3 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान टारगेट चेज कर लिया.

आंध्रा की टीम का खराब प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश की ओर से श्रीकर भरत ने 31 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 25, पायला अविनाश ने 18 और कप्तान रिकी भुई ने 11 रन बनाए. आंध्रप्रदेश के 7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए. वहीं, मध्य प्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह ने 4 विकेट और त्रिपुरेश सिंह ने 3 विकेट लिए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

फिल्मी अंदाज में रेड! थानेदार के एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथौड़े से खोला हाइवा, निकला 50 लाख का माल

Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…

Last Updated: March 26, 2026 18:56:55 IST

IPL 2026 2nd phase schedule: दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान, 12 शहरों में 50 मुकाबले, 13 अप्रैल को पहला मैच

IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: March 26, 2026 19:08:32 IST

Shivshakti Anugrah Pith – परम पूज्य Prashant Maharaj Ji के पावन सान्निध्य में

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:37 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप्स के लिए इंडिया एक्सेलरेटर संग MoU किया

सूरत (गुजरात), मार्च 25: सार्वजनिक विश्वविद्यालय , सूरत ने 24 मार्च 2026 को इंडिया एक्सेलरेटर…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:29 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 (A1-A2) 2025-26 का विदाई समारोह

सूरत (गुजरात), मार्च 25: यात्रा और विकास के एक जीवंत उत्सव में, श्री गुरुकृपा विद्या…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:20 IST

दक्षिण गुजरात का पहला को-एड सैनिक स्कूल जून 2026 से शुरू

सूरत (गुजरात), मार्च 25: पश्चिमी भारत के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:09 IST